युवक का हराही तालाब के किनारे मिला शव

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : हराही तालाब के पास गुरुवार की रात एक युवक की संदिग्ध स्थिति में लाश बरामद की गयी. पास से बरामद कागजातों के आधार पर शव की शिनाख्त घनश्यामपुर थाना के 32 वर्षीय त्रिलोक नाथ झा के रुप में की गई है. बताया जाता है कि गुरुवार को अपने घर से मुंबई जाने के […]

विज्ञापन

दरभंगा : हराही तालाब के पास गुरुवार की रात एक युवक की संदिग्ध स्थिति में लाश बरामद की गयी. पास से बरामद कागजातों के आधार पर शव की शिनाख्त घनश्यामपुर थाना के 32 वर्षीय त्रिलोक नाथ झा के रुप में की गई है. बताया जाता है कि गुरुवार को अपने घर से मुंबई जाने के लिए त्रिलोक निकला था.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि हराही तालाब के किनारे पेड़ के नीचे बने स्लेब पर वह सोया हुआ था. देर शाम तक एक ही अवस्था में सोए रहने के कारण लोगों को शक हुआ. इसकी सूचना विवि थाना को दी गयी. पुलिस ने उठाने की कोशिश की पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक के परिजन को पुलिस ने सूचना दी.

शव का डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया. परिजनों के मुताबिक वह बीमार था तथा लंबे समय से इलाज चल रहा था. घर पर मन नहीं लगने के कारण वह मुंबई के लिए निकला था. विवि थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन