सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के विवाद में जमकर मारपीट, पांच जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नदी में स्नान करने के दौरान लड़की ने बनायी थी वीडियो समस्तीपुर : शहर से सटे मथुरापुर में बच्चों के द्वारा खेल-खेल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर दिये जाने से उत्पन्न हुए विवाद में गुरुवार की शाम दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गयी़ इस घटना में पांच लोग जख्मी हो गये. […]
विज्ञापन
नदी में स्नान करने के दौरान लड़की ने बनायी थी वीडियो
आपके शहर में
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर से सटे मथुरापुर में बच्चों के द्वारा खेल-खेल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर दिये जाने से उत्पन्न हुए विवाद में गुरुवार की शाम दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गयी़ इस घटना में पांच लोग जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जख्मियों में चंद्रशेखर साह की पत्नी मीरा देवी, पुत्र सुरज कुमार, राजीव कुमार, पुत्री रजनी कुमारी के साथ-साथ प्रदीप साह का आठ वर्षीय पुत्र रंजन कुमार बताया जाता है. घटना को लेकर शुक्रवार की सुबह चंद्रशेखर साह ने मथुरापुर ओपी में शिकायत भी दर्ज करायी है़ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
घटना को लेकर चंद्रशेखर साह के पुत्र राजीव साह का कहना था कि उनकी बहन दो-तीन पूर्व उमेश साह व राजकुमार साह के घर की बच्चियों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गयी थी. नदी में स्नान करने के दौरान पानी में अटखेलियां करते हुए उसकी बहन ने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. संयोगवश उस वीडियो में आरोपियों की बच्ची का फोटो भी उसकी बहन के पीछे स्नान करने के दौरान आ गया था. इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके घर पर चढ़कर उसकी बहन-मां एवं भाइयों के साथ मारपीट की़ इस दौरान आरोपियों ने उसके घर में जमकर तोड़फोड़ भी मचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन