ePaper

मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 04 May 2019 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया भूमि विवाद के लेकर पट्टीदार से 21 मार्च को हुई थी मारपीट बेतिया : मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया गांव में भूमि विवाद को लेकर पूर्व में हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान एमजेके अस्पताल […]

विज्ञापन

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया

भूमि विवाद के लेकर पट्टीदार से 21 मार्च को हुई थी मारपीट
बेतिया : मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया गांव में भूमि विवाद को लेकर पूर्व में हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान एमजेके अस्पताल में हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पहचान लाल सरैया गांव निवासी चुम्मन चौबे के रूप में हुई है. बताया जाता है कि 21 मार्च को भूमि-विवाद को लेकर पट्टीदार से मारपीट हुई थी.
इसमें चुम्मन गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया था. स्वास्थ्य में सुधार होने पर एमजेके अस्पताल के डॉक्टरों ने 24 मार्च को ही चुम्मन चौबे को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी.
लेकिन 1 मई को सुमन को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करके मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कर दिया. इलाज के दौरान चुम्मन चौबे की मौत 2 मई को अस्पताल में हो गयी. मृतक के परिवार के द्वारा महिला समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन