महिला से बदसलूकी के प्रयास में आठ नामजद

Updated:
विज्ञापन

नौतन : थाना क्षेत्र के गहिरी गांव में शौच करने गयी एक महिला के साथ जबरदस्ती करने के मामले में आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है. पीड़ित महिला ने पुलिस को फर्दब्यान कर बताया कि विगत दिनों वह अपने घर से सरेह में शौच करने गयी, तभी शराब के नशे में तीन लोग उसे […]

विज्ञापन

नौतन : थाना क्षेत्र के गहिरी गांव में शौच करने गयी एक महिला के साथ जबरदस्ती करने के मामले में आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है. पीड़ित महिला ने पुलिस को फर्दब्यान कर बताया कि विगत दिनों वह अपने घर से सरेह में शौच करने गयी, तभी शराब के नशे में तीन लोग उसे पकड़कर जबरदस्ती करने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

शोर मचाने पर महिला किसी तरह अपने घर भागकर आयी तथा अपने पति से आप बीती बताई. पत्नी की बात सुनकर दूसरे दिन महिला के पति आरोपी जीतन चौधरी के घर गये. पूछने पर तभी दिपक कुमार, अजय पासवान सहित अन्य आठ आरोपी मारपीट पर उतारू हो गये. यह देख पीड़ित महिला भी दौड़कर गयी तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि मामले में कांड अंकित करते हुए पुलिस कारवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन