बंद घर से 78 हजार नकद व जेवरात की चोरी

बहादुरपुर : पतोर ओपी क्षेत्र के बसतपुर गांव में रविवार की रात एक घर में चोरी हो गयी. इसे लेकर गणेश पासवान की पत्नी अनीता देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पतोर ओपी में आवेदन दिया है. ओपीध्यक्ष अकरम खुर्शीद ने बताया कि दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया […]
बहादुरपुर : पतोर ओपी क्षेत्र के बसतपुर गांव में रविवार की रात एक घर में चोरी हो गयी. इसे लेकर गणेश पासवान की पत्नी अनीता देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पतोर ओपी में आवेदन दिया है. ओपीध्यक्ष अकरम खुर्शीद ने बताया कि दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.
आवेदन में अनीता ने बताया है कि 21 अप्रैल को अपने भतीजे की शादी फेकला ओपी क्षेत्र के कुशोथर गांव पूरे परिवार के साथ चली गयी थी. इसी बीच घर बन्द देख अज्ञात चोर पीछे से दीवार तड़प कर घर में घुस गये. घर में रखे गोदरेज को तोड़कर पुत्री की शादी के लिए रखे 78 हजार रुपये नकद सहित सोना, चांदी की जेवरात, एक लैपटॉप, दो मोबाइल एवं पति के पासपोर्ट भी चोरी कर ली गयी. 22 अप्रैल को जब पूरे परिवार के साथ गांव पहुंची तो बाहर से ताला बंद था. घर का मेन ताला खोलकर अंदर जाने पर देखा कि घर में रखे सारे सामान बिखड़े पड़े हैं. साथ ही गोदरेज का ताला भी टूटा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




