ePaper

पत्नी की हत्या कर झील में शव फेंका

Updated at : 23 Apr 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर झील में शव फेंका

बोरे में भर कर मोतीझील में फेंका शव हुआ बरामद सोये अवस्था में पत्नी का काट दिया गला मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मछुआ टोली में एक सनकी पति ने धारदार हथियार से मार पत्नी की हत्या कर दी. शव को बोरे में कस घर के पीछे मोतीझील में फेंक दिया. मृतका रामावती देवी (50) […]

विज्ञापन
बोरे में भर कर मोतीझील में फेंका शव हुआ बरामद
सोये अवस्था में पत्नी का काट दिया गला
मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मछुआ टोली में एक सनकी पति ने धारदार हथियार से मार पत्नी की हत्या कर दी. शव को बोरे में कस घर के पीछे मोतीझील में फेंक दिया. मृतका रामावती देवी (50) थी. पति शंभु सहनी से उसका पिछले दस वर्षों से अनबन चल रहा था. घटना के समय घर में दंपती के अलावा उसकी पतोहू कुसुम देवी थी.
शंभु ने आधी रात को सोये अवस्था में गड़ासी से गला काट शव को ठिकाने लगा फरार हो गया. सोमवार की सुबह पतोहू ने सास व ससुर को घर में नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की. कमरे में गयी तो बिछावन खून से सना हुआ देखा. खून का कतरा कमरे से लेकर घर के पीछे मोतीझील के किनारे तक गिरा हुआ था. तब तक बरात गये शंभु का बड़ा पुत्र विकास सहनी घर पहुंचा.
नाव से मोतीझील में शव की खोजबीन की. लगभग दो सौ मीटर दूर मोतीझील से बोरे में बंद शव बरामद हुआ. उसने घटना की सूचना नगर थाने को दी. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार, जमादार संतोष कुमार सिंह व आरके सिंह ने दलबल के साथ पहुंच शव को कब्जे में ले लिया. पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल लाया गया. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि विकास सहनी के आवेदन पर उसके पिता शंभु सहनी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी घटना के बाद से फरार है. छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन