युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित के परिजन मुताबिक उक्त युवती घर के समीप ही शौच करने मकई के खेत में गई थी. इसी दौरान पहले से घात लगाए एक युवक ने उसे बुरी नियत से […]

विज्ञापन

कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित के परिजन मुताबिक उक्त युवती घर के समीप ही शौच करने मकई के खेत में गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी दौरान पहले से घात लगाए एक युवक ने उसे बुरी नियत से पकड़ कर जबरदस्ती का प्रयास किया. युवती के द्वारा शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों को जुटता देख आरोपी युवक भागने लगा. जिसे लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को हवाले कर दिया. पकड़े गए युवक की पहचान करुआ गांव निवासी अशोक दास के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है.

इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजन ने चकमेहसी थाना में एक आवेदन दिया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन