बॉर्डर से तस्करी के आभूषण के साथ महिला गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बैरगनिया : भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात कस्टम के अधिकारियों ने तस्करी के 32.30 ग्राम सोने के आभूषण के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान शिवहर जिले के गढ़वा गांव निवासी इजहार मंसूरी की पत्नी मेहरून नेशा के रूप में की गयी है. कस्टम अधीक्षक राजीव रंजन कुमार ने बताया कि […]
विज्ञापन
बैरगनिया : भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात कस्टम के अधिकारियों ने तस्करी के 32.30 ग्राम सोने के आभूषण के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार महिला की पहचान शिवहर जिले के गढ़वा गांव निवासी इजहार मंसूरी की पत्नी मेहरून नेशा के रूप में की गयी है. कस्टम अधीक्षक राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मेन नाका पर तैनात कस्टम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही उक्त महिला की तलाशी ली. तलाशी के दौरान महिला के पास से उक्त अवैध आभूषण को बरामद किया गया. महिला के पास से बरामद अवैध सोने के आभूषण की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये आंकी गयी है.
बताया कि आभूषण के साथ महिला को गिरफ्तार कर कानून सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है. जब्ती की इस कार्रवाई में कस्टम अधीक्षक राजीव रंजन कुमार, इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, हवलदार रामबाबू सिंह, राजू चौधरी, संजय कुमार, महेश प्रसाद सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










