पिस्तौल दिखा कर गैस एजेंसी के कर्मी से 32 हजार की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर : बेलसंड-रून्नीसैदपुर पथ पर थाना क्षेत्र के रामपुर व माधोपुर गांव के ट्रांसफॉर्मर के समीप पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर महादेव एचपी गैस (ग्रामीण वितरक अथरी) के स्टाफ से 32 हजार रुपये लूट लिया. अपराधियों ने उस समय घटना को अंजाम दिया, जब वह गैस की होम डिलीवरी कर […]
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर : बेलसंड-रून्नीसैदपुर पथ पर थाना क्षेत्र के रामपुर व माधोपुर गांव के ट्रांसफॉर्मर के समीप पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर महादेव एचपी गैस (ग्रामीण वितरक अथरी) के स्टाफ से 32 हजार रुपये लूट लिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
अपराधियों ने उस समय घटना को अंजाम दिया, जब वह गैस की होम डिलीवरी कर वापस एजेंसी पर जा रहा था. गैस एजेंसी के प्रोपराइटर आलोक कुमार ने बताया कि गैस का होम डिलीवरी कर स्टाफ थाना क्षेत्र के रैन शंकर निवासी रामजस साह के पुत्र ब्रजेश कुमार प्रतिदिन की तरह ढाला टेंपो (बीआर 30जी 9820) लेकर वापस एजेंसी पर लौट रहा था.
वह शनिवार की सुबह गैस एजेंसी से गैस लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण करने के लिए निकला था. वापस गैस एजेंसी लौटने के क्रम में थाना क्षेत्र के रामपुर-माधोपुर के बीच ट्रांसफार्मर के समीप पहले से घात लगाये तीन अज्ञात अपराधियों ने सड़क पर बाइक खड़ी कर टेंपो को रोक लिया. दो अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर स्टाफ से गैस बिक्री के 32 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देकर तीनों अपराधकर्मी अपनी पल्सर बाइक पर सवार होकर रून्नीसैदपुर की ओर फरार हो गये.
दो वारंटी गिरफ्तार
सुरसंड. न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के सहनियापट्टी गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मुरारी प्रसाद व दारोगा जितेंद्र कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में गिरफ्तार पुलकित राय व वैद्यनाथ राय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन