पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग, जूनियर छात्रों को पीटा
मुजफ्फरपुर : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को रैगिंग को लेकर सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों की जमकर पिटाई कर दी. कैंपस के बाहर भी छात्रों को दौड़ा कर पीटा गया. इसमें आठ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें फर्स्ट ईयर के छात्र राम कुमार का सिर फट गया. वहीं, आकाश कुमार, रितिक […]
मुजफ्फरपुर : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को रैगिंग को लेकर सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों की जमकर पिटाई कर दी. कैंपस के बाहर भी छात्रों को दौड़ा कर पीटा गया. इसमें आठ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें फर्स्ट ईयर के छात्र राम कुमार का सिर फट गया. वहीं, आकाश कुमार, रितिक कुमार, अमन कुमार, शुभम कुमार, निखिल राज भी घायल हो गये. घटना की जानकारी होने पर प्राचार्य ने मामला सामान्य होने तक क्लास सस्पेंड करते हुए हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है.
आपके शहर में
घटना को लेकर फर्स्ट इयर के छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया. हंगामा के कारण पॉलिटेक्निक परिसर में अफरा तफरी मच गयी. जानकारी मिलने पर काजीमोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी. जूनियर छात्रों ने पुलिस के समक्ष जमकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. किसी तरह कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षकों ने पुलिस के सहयोग से बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए