मरीजों से लूटपाट करने आये अपराधी, फायरिंग कर खदेड़ा

Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : बेखौफ बदमाशों ने बीते शनिवार की देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र में कोहराम मचा दिया. पहली घटना नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की है. मेडिसिन विभाग में भर्ती मरीज के परिजनों से लूटपाट की चेष्टा से विभाग के पीछे टूटी चाहरदीवारी रास्ते बदमाश अस्पताल परिसर में पहुंचे थे. तीन की संख्या में रहे […]

विज्ञापन

पटना सिटी : बेखौफ बदमाशों ने बीते शनिवार की देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र में कोहराम मचा दिया. पहली घटना नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
मेडिसिन विभाग में भर्ती मरीज के परिजनों से लूटपाट की चेष्टा से विभाग के पीछे टूटी चाहरदीवारी रास्ते बदमाश अस्पताल परिसर में पहुंचे थे.
तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने पीर दमरिया निवासी राहुल कुमार को शौच के लिए जाने के दरम्यान घेर कर लूटपाट की चेष्टा की थी.
शोर मचाये जाने के बाद अस्पताल के सुरक्षा प्रहरियों ने बदमाशों को दो राउंड फायरिंग कर खदेड़ा. बताया जाता है कि भागने के क्रम में अपराधियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में खदेड़ रहे सुरक्षा प्रहरियों ने फायरिंग की. आलमगंज थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी अभी तक दर्ज नहीं करायी गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन