नगर विकास मंत्री ने केंद्र से मांगे 50 हजार करोड़

Published at :05 Jul 2014 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री ने केंद्र से मांगे 50 हजार करोड़

पटना: नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार से बिहार में शहरीकरण की योजनाओं में तेजी लाने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की मांग की है. गुरुवार को श्री चौधरी दिल्ली में इस संबंध में केंद्रीय नगर विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिल कर बिहार की योजनाओं का प्रस्ताव दिया. इन योजनाओं में […]

विज्ञापन

पटना: नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार से बिहार में शहरीकरण की योजनाओं में तेजी लाने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की मांग की है. गुरुवार को श्री चौधरी दिल्ली में इस संबंध में केंद्रीय नगर विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिल कर बिहार की योजनाओं का प्रस्ताव दिया.

इन योजनाओं में मोनो व मेट्रो रेल परियोजना, मैरिन ड्राइव, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 10 लाख शहरी गरीब परिवारों को आवास की सुविधाएं उपलब्ध करानी हैं. दिल्ली से पटना लौटे नगर विकास मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि उन्होंने केंद्र से राज्य के लिए 15-20 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव दिया.

इनमें सभी 11 नगर निगम, कुछ जिलों के मुख्यालय और कांवरियों की महत्ता को देखते हुए सुलतानगंज को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव केंद्र को दिया गया है. अभी तक बिहार के पटना और बोधगया ही स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हैं. उन्होंने बताया कि दीघा से बख्तियारपुर तक मैरिन ड्राइव बनाने का प्रस्ताव केंद्र को सौंपा गया है. इसके अलावा बक्सर से पीरपैंती तक गंगा को स्वच्छ रखने के लिए 100 स्थलों पर शवदाहगृह बनाने की योजना है. गरीब लोग अधजले शव को गंगा में फेंक देते हैं. शवदाहगृहों के निर्माण के बाद गंगा को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन