पटना : रांची से पटना आ रहे कारोबारी के पास से मिले 12 लाख रुपये

पटना : पटनाएयरपोर्ट पर शुक्रवार की देर शाम रांची से इंडिगो विमान से पटना आ रहे कारोबारी पंकज प्रशांत के बैग से 12 लाख रुपये कैश मिला है. एयरपोर्ट प्रशासन ने बरामद रुपये को आयकर विभाग के हवाले कर दिया है. आयकर अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पंकज प्रशांत पटना के […]
पटना : पटनाएयरपोर्ट पर शुक्रवार की देर शाम रांची से इंडिगो विमान से पटना आ रहे कारोबारी पंकज प्रशांत के बैग से 12 लाख रुपये कैश मिला है. एयरपोर्ट प्रशासन ने बरामद रुपये को आयकर विभाग के हवाले कर दिया है. आयकर अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पंकज प्रशांत पटना के राजाबाजार मुहल्ले के निवासी हैं.
उन्होंने जांच अधिकारियों को बताया कि अपना मकान बनवाने के लिए 12 लाख रुपये लेकर रांची से पटना आये थे. रांची एयरपोर्ट पर ही उनके बैग में पैसा होने की जानकारी मिल गयी थी. लेकिन, उन्हें पटना जाने दिया गया. रांची एयरपोर्ट जांच अधिकारियों ने इसकी सूचना पटना एयरपोर्ट प्रशासन के साथ ही आयकर विभाग की टीम को भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




