मकान खाली कराने को बातचीत करने पहुंचा तो भाइयों ने सिर फोड़ा
Updated at : 19 Jan 2019 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कोतवाली थाने के आयकर गोलंबर के पास शुक्रवार को अपने मकान को खाली करने के लिए बातचीत करने पहुंचे मकान मालिक को किरायेदार भाइयों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और सिर फोड़ दिया. खून से लथपथ मकान मालिक किसी तरह से आयकर गोलंबर के पास तैनात पुलिस के पास पहुंचा और अपनी जान बचायी. […]
विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाने के आयकर गोलंबर के पास शुक्रवार को अपने मकान को खाली करने के लिए बातचीत करने पहुंचे मकान मालिक को किरायेदार भाइयों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और सिर फोड़ दिया.
खून से लथपथ मकान मालिक किसी तरह से आयकर गोलंबर के पास तैनात पुलिस के पास पहुंचा और अपनी जान बचायी. इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया.
कोतवाली पुलिस के अनुसार वैशाली के रहने वाले रघुनाथ राय ने नियोजन भवन के समीप एक मकान को खरीदा था. उसमें काफी दिनों से बिजली मिस्त्री का काम करने वाले होशियार सिंह, उनका भाई पूरे परिवार के साथ रहता आ रहा था. रघुनाथ राय उन लोगों से मकान खाली कराने के मुद्दे को लेकर बात करने पहुंचा था.
जहां होशियार सिंह व उसके भाई ने रघुनाथ राय को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और ईंट से सिर फोड़ दिया. इधर, रघुनाथ राय ने दोनों के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की और फिर दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




