गया : एएम कॉलेज से इंटर की 1300 कॉपियों की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2018 4:49 AM

विज्ञापन

गया : अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज से इंटर परीक्षा 2017-18 की 1300 कॉपियों को चोरों ने चुरा लिया. इसकी भनक तब लगी जब कॉलेज के गार्ड ने गुरुवार की सुबह कुछ लड़कों को कॉपी चुराते हुए देख लिया. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ अब्दुल हसन ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ लड़कों को कॉलेज के […]

विज्ञापन
गया : अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज से इंटर परीक्षा 2017-18 की 1300 कॉपियों को चोरों ने चुरा लिया. इसकी भनक तब लगी जब कॉलेज के गार्ड ने गुरुवार की सुबह कुछ लड़कों को कॉपी चुराते हुए देख लिया. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ अब्दुल हसन ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ लड़कों को कॉलेज के अंदर से कॉपी ले जाते गार्ड ने देखा.
हल्ला करने पर लड़के अपना थैला छोड़ कर भाग निकले. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना तत्काल प्राचार्य व थाने को दी गयी. पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की है.
गिनती में लगभग 1300 कॉपियां गायब मिली है. इस संबंध में प्राचार्य के मगध यूनिवर्सिटी में एकलव्य प्रतियोगिता में शामिल होने के कारण थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. प्राचार्य के आने पर थाने में केस दर्ज करा दिया जायेगा. इधर, प्राचार्य डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह ने बताया कि कॉपियों की चोरी की सूचना दी गयी है. तत्काल इसकी सूचना फोन से थाने को दी गयी है. यूनिवर्सिटी से गया पहुंचने पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
पिछले दिनों अनुग्रह कन्या प्लस टू स्कूल रमना रोड से भी कई हजार कॉपियों को चोरों ने चुरा लिया था. इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉपी बेचने के लिए पटना ले जा रहे ट्रक को टेहटा में पकड़ लिया था. इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.
लिखित शिकायत मिलने पर की जायेगी कार्रवाई
रामपुर थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि एएम कॉलेज के प्राचार्य ने फोन कर कॉपियां चोरी होने की सूचना गुरुवार को दी थी. पुलिस अधिकारी को भेज कर पड़ताल करायी गयी है. शुक्रवार शाम तक कॉलेज प्रशासन की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन