पटना : पांडव गिरोह के सरगना की पत्नी कराती थी देह व्यापार, केस दर्ज

Updated at : 11 Nov 2018 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पांडव गिरोह के सरगना की पत्नी कराती थी देह व्यापार, केस दर्ज

पटना : पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह पर एक लड़की ने अनैतिक देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है. लड़की के बयान पर पुलिस ने उसके खिलाफ गांधी मैदान थाने में एक और केस दर्ज कर लिया है. लड़की के आरोप के अनुसार प्रतिमा सिंह से उसकी जान-पहचान हुई और […]

विज्ञापन
पटना : पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह पर एक लड़की ने अनैतिक देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है. लड़की के बयान पर पुलिस ने उसके खिलाफ गांधी मैदान थाने में एक और केस दर्ज कर लिया है. लड़की के आरोप के अनुसार प्रतिमा सिंह से उसकी जान-पहचान हुई और वह उसके बुलाने पर जुबैदा अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट संख्या 304 में आने-जाने लगी.
इसी दौरान वहां मुझे चाय पिलाया तो वह बेहोश हो गयी. इसके बाद मनीष नाम के लड़के ने एक वीडियो दिखाया जिसमें मेरे साथ किसी ने शारीरिक संबंध बनाया था. इसके बाद वे लोग ब्लैकमेल कर घर पर बुलाने लगे और नशा का इंजेक्शन देकर बेहोश कर देते थे और मेरे साथ गलत काम करवाया जाता था. इसके बाद उन लोगों से प्रतिमा सिंह मोटी रकम वसूलती थी.
लड़की का यह भी आरोप है कि प्रतिमा सिंह और भी लड़कियों से देह व्यापार करवाती थी. और, मनीष उन सभी लड़कियों की वीडियो को अपने पेन ड्राइव में रखता था. लड़की ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि वह कभी-कभी उसे घर भी नहीं जाने देती थी. गांधी मैदान थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने केस दर्ज किये जाने की पुष्टि की. विदित हो कि प्रतिमा सिंह के खिलाफ रंगदारी व एनडीपीएस के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया था और उन मामलों में उसे जेल भेज दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन