पुलिस पर हमला बोल आरोपित को छुड़ाया

खोदाबंदपुर (बेगूसराय) : थाने के बाड़ा गांव में लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर एक अभियुक्त को छुड़ा लिया. जानकारी के अनुसार बाड़ा के मो कमरूल मारपीट के मामले में खोदाबंदपुर थाने में दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त था. थाने को उसे गिरफ्तार करने का आदेश था. शनिवार दोपहर खोदाबंदपुर थाने के एएसआइ राम […]
खोदाबंदपुर (बेगूसराय) : थाने के बाड़ा गांव में लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर एक अभियुक्त को छुड़ा लिया. जानकारी के अनुसार बाड़ा के मो कमरूल मारपीट के मामले में खोदाबंदपुर थाने में दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त था. थाने को उसे गिरफ्तार करने का आदेश था. शनिवार दोपहर खोदाबंदपुर थाने के एएसआइ राम प्रवेश साहु गुप्त सूचना पर उक्त आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंचे.
पुलिस उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर जा रही थी. बाड़ा पंचायत के सरपंच रामविलास सहनी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पुलिस पर पथराव कर अभियुक्त को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय अतिरिक्त पुलिस बल के साथ बाड़ा गांव पहुंच कर सरपंच को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




