रंगरूटों ने कसम परेड में ली मातृभूमि की रक्षा की शपथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2018 4:35 AM
दानापुर : बिहार रेजिमेंट सेंटर के ड्रील मैदान में शुक्रवार को रेजिमेंट के 160 वीं बैच के 134 रंगरूटों को कसम परेड में मातृभूमि की रक्षा करने की शपथ दिलायी गयी. इस अवसर पर 41 सब एरिया के जीओेसी मेजर जनरल बलराज मेहता (एसएम) ने जवानों को संबोधित करते हुए युद्ध क्षेत्र की जरूरतों के […]
दानापुर : बिहार रेजिमेंट सेंटर के ड्रील मैदान में शुक्रवार को रेजिमेंट के 160 वीं बैच के 134 रंगरूटों को कसम परेड में मातृभूमि की रक्षा करने की शपथ दिलायी गयी. इस अवसर पर 41 सब एरिया के जीओेसी मेजर जनरल बलराज मेहता (एसएम) ने जवानों को संबोधित करते हुए युद्ध क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से अपने आप को सेना में आ रहे नित्य नये संयंत्रों में प्रशिक्षित करने पर बल दिया. मेजर जनरल ने कहा कि आज का युद्ध क्षेत्र पारदर्शी और गतिशील हो रहा है. आप जितनी जल्दी इन नयी तकनीकों को आत्मसात कर अपने युद्ध कौशल में शामिल करेंगे बेहतर होगा. इससे पूर्व मेजर जनरल ने परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










