22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पीरपैंती में भाजपा नेता की गोली मार हत्या

जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष थे मनोज मंडल पीरपैंती (भागलपुर) : खवासपुर निवासी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मंडल (24 वर्ष) की शुक्रवार की रात उनके घर पर ही किसी ने गोली मारकर हत्या दी. शनिवार की सुबह जब उनकी मां उन्हें जगाने गयी, तो उन्हें मृत पाया. उनकी कनपटी व […]

जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष थे मनोज मंडल

पीरपैंती (भागलपुर) : खवासपुर निवासी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मंडल (24 वर्ष) की शुक्रवार की रात उनके घर पर ही किसी ने गोली मारकर हत्या दी. शनिवार की सुबह जब उनकी मां उन्हें जगाने गयी, तो उन्हें मृत पाया. उनकी कनपटी व पेट में गोली लगी थी. घटना की सूचना मिलते ही कहलगांव के एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल, एकचारी के थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. एसडीपीओ ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की. इस बीच खबर सुनकर पीरपैंती के पूर्व भाजपा विधायक अमन कुमार, पूर्व प्रत्याशी ललन पासवान, पीरपैंती उत्तरी मंडल भाजपा अध्यक्ष शीतांशु कुमार, जिला पार्षद अंबिका मंडल, अनिल कुमार उजाला, गुड्डू झा सहित पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता पहुंचे. सभी ने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मनोज मंडल गांव के ही पूर्व जिला पार्षद मुरली यादव के चाचा की याद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गये थे. वहां से वह देर रात लौटे थे. सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठे, तो उनकी मां जगाने गयी. बिछावन पर वह मृत अवस्था में पड़े थे. पुलिस ने घर के बाहर दो खोखे बरामद किये, जिससे प्रतीत होता है कि उन्हें पिस्तौल से गोली मारी गयी है.
हत्याकांड में आरोपित थे अनिल यादव: मृतक मनोज मंडल कहलगांव टोला निवासी अनिल यादव हत्याकांड के आरोपित थे. उनके खिलाफ पीरपैंती थाने में मामला दर्ज था. इस मामले में वह जमानत पर थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें