BREAKING NEWS
गया में पूर्व टीपीसी सदस्य को मारी गोली, मौत
बांकेबाजार (गया) : रौशनगंज थाना क्षेत्र के अम्बाखार गांव में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने पूर्व टीपीसी सदस्य की गोली मार कर हत्या कर दी और शव को एक गली के दुमुहाने के पास फेंक दिया. मृतक दिलचंद सिंह भोक्ता की मां गंगिया देवी ने बताया कि वह गुरुवार को जानवरों की चराई कर […]
बांकेबाजार (गया) : रौशनगंज थाना क्षेत्र के अम्बाखार गांव में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने पूर्व टीपीसी सदस्य की गोली मार कर हत्या कर दी और शव को एक गली के दुमुहाने के पास फेंक दिया.
मृतक दिलचंद सिंह भोक्ता की मां गंगिया देवी ने बताया कि वह गुरुवार को जानवरों की चराई कर घर लौटा था. शाम करीब साढ़े सात बजे खैनी खरीदने के लिए गांव के ही सुरेंद्र भुईया की किराना दुकान पर गया था. वहां से वह गायब हो गया. इसके बाद उसकी लाश मिली.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement