21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अधूरी सुवर्णरेखा परियोजना के शुभारंभ पर झामुमो को एतराज

बारिपदा/रांची : सुवर्णरेखा सिंचाई परियोजना को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर मयूरभंज के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज कहा कि पार्टी 17 जुलाई को जिले में उनके प्रस्तावित दौरे पर विरोध जताएगी. झामुमो राज्य अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुदाम मरांडी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सुवर्णरेखा […]

बारिपदा/रांची : सुवर्णरेखा सिंचाई परियोजना को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर मयूरभंज के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज कहा कि पार्टी 17 जुलाई को जिले में उनके प्रस्तावित दौरे पर विरोध जताएगी.

झामुमो राज्य अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुदाम मरांडी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सुवर्णरेखा सिंचाई परियोजना में जल छोड़ने का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा और कुछ नहीं बल्कि मयूरभंज के लोगों को गुमराह करना है.’’

मरांडी ने आरोप लगाया कि मयूरभंज जिले में 1.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की उम्मीद के साथ तीन दशक पहले शुरु हुयी यह परियोजना कोष की कमी से प्रभावित हुयी.उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी परियोजना में मुख्य नहर का काम अभी भी नहीं हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री ने अचानक ही अपने दौरे के दौरान इसे शुरु करने की योजना बनायी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें