कौन हैं एस्टर एक्सपोसिटो? जानिए एम्बाप्पे के साथ वायरल डेटिंग रूमर्स की सच्चाई

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

फ़ुटबॉलर एम्बाप्पे अपनी गर्लफ्रेंड एस्टर एक्सपोसिटो के साथ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Who is Mbappe Girlfriend: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे इन दिनों मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में हैं.

विज्ञापन

Who is Mbappe Girlfriend: अपनी तेज रफ्तार, बेहतरीन गोल स्कोरिंग क्षमता और मैच जिताने वाले खेल के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में शुमार एम्बाप्पे हर बड़े टूर्नामेंट में सुर्खियों में रहते हैं. हालांकि इस बार उनके खेल के अलावा उनकी लव लाइफ भी चर्चा का विषय बनी हुई है. स्पेनिश अभिनेत्री एस्टर एक्सपोसिटो के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में प्रशंसकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर एस्टर एक्सपोसिटो कौन हैं, क्या वास्तव में दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और क्या वह फीफा वर्ल्ड कप के दौरान एम्बाप्पे का समर्थन करने स्टेडियम पहुंची हैं.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में चमक रहे हैं एम्बाप्पे

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक छह गोल किए हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में शीर्ष दावेदारों में शामिल हैं. उनके शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में बनी हुई है.

कौन हैं एस्टर एक्सपोसिटो

एम्बाप्पे का नाम हाल के महीनों में स्पेन की लोकप्रिय अभिनेत्री एस्टर एक्सपोसिटो के साथ जोड़ा जा रहा है. एस्टर को नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज Elite से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने फिल्मों, टीवी प्रोजेक्ट्स और कई बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ काम किया. सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है.

क्या दोनों ने रिश्ते की पुष्टि की है?

अब तक न तो किलियन एम्बाप्पे और न ही एस्टर एक्सपोसिटो ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की है. हालांकि, दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं.

अफवाहों पर लगा विराम

रिपोर्ट के अनुसार, अब तक एस्टर एक्सपोसिटो किसी भी वर्ल्ड कप मैच या टूर्नामेंट से जुड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई नहीं दी हैं. उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट भी किसी प्रमोशनल फोटोशूट और आगामी प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जिनका वर्ल्ड कप से कोई संबंध नहीं दिखता.

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ीं चर्चाएं

हाल ही में एस्टर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के प्रमोशन से जुड़ी पोस्ट साझा की थी. इससे पहले भी उनकी एक पोस्ट पर किलियन एम्बाप्पे द्वारा हार्ट इमोजी कमेंट किए जाने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया था. हालांकि, इन संकेतों के बावजूद दोनों ने अपने संबंधों पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है.

करियर में भी लगातार मिल रही सफलता

एस्टर एक्सपोसिटो अभिनय के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं. हाल ही में उन्हें इंटरनेशनल गोल्डन निम्फ फॉर मोस्ट प्रॉमिसिंग टैलेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं, उनका नया प्रोजेक्ट भी जल्द रिलीज होने वाला है.

इसे भी पढ़े- फ्री-किक के दौरान खिलाड़ी दीवार के पीछे क्यों लेट जाते हैं? जानिए इसके पीछे का असली कारण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola