ePaper

Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में वापसी करेंगे विराट कोहली, ऐसा रहा है अबतक का प्रदर्शन

Updated at : 25 Aug 2022 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में वापसी करेंगे विराट कोहली, ऐसा रहा है अबतक का प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली क्रिकेट मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं. कोहली इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक पर थे. कोहली खराब फॉर्म के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन अब एशिया कप में उनकी वापसी को लेकर फैन्स को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

विज्ञापन
undefined

विराट कोहली एशिया कप 2022 के जरीए टीम में वापसी करने जा रहे हैं. उनका पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा. उनका इस टीम के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है.

undefined

कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक सात टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकों की मदद से 311 रन ठोके हैं. उनका पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 78 रन रहा है.

Also Read: Virat Kohli ने अनुष्का शर्मा को स्कूटी पर करायी मुंबई की सैर, देखें तस्वीरें
undefined

कोहली पाकिस्तान के खिलाफ 13 वनडे मुकाबले भी खेल चुके हैं. इन मैचों में उन्होंने कुल 536 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट ने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 183 रन रहा है.

undefined

रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने विश्व के कई टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. उनका श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ औसत 84.75 रहा है. जबकि इस पाकिस्तान के खिलाफ 77.75 औसत से रन बनाए हैं.

undefined

बता दें कि एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. वहीं फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola