मैच से पहले वैभव ने छुए सुनील गावस्कर और संजय बांगर के पैर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

सुनील गावस्कर के पैर छूते हुए वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया है. इस जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को क्वालीफायर-2 में पहुंचा दिया. राजस्थान ने इस मैच में 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस धमाकेदार प्रदर्शन के बीच वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें दिग्गज सुनील गावस्कर और संजय बांगर उन्हें अपना आशीर्वाद और टिप्स देते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

गावस्कर और बांगर के पैर छूने दौड़े वैभव सूर्यवंशी

न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की तूफानी पारी खेलने से ठीक पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने संस्कारों से करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया. दरअसल, मैच से पहले जब भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर और संजय बांगर स्टार स्पोर्ट्स के शो के लिए मैदान पर मौजूद थे, तब अभ्यास कर रहे वैभव दौड़कर उनके पास आए. उन्होंने दोनों दिग्गजों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस बीच, जब वैभव ने शो के होस्ट जतिन सप्रू के भी पैर छूने की कोशिश की, तो जतिन तुरंत मुस्कुराते हुए पीछे हट गए. युवाओं का दिग्गजों के प्रति यह सम्मान अब सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोर रहा है.

क्रिस गेल का रिकॉर्ड धवस्त

दिग्गजों का आशीर्वाद लेकर मैदान पर उतरे वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो कर दिखाया जो आज तक आईपीएल इतिहास में कोई नहीं कर सका. वैभव ने महज 29 गेंदों में 12 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा (59 छक्के) के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वहीं, अब वैभव के नाम इस सीजन में 65 छक्के हो चुके हैं. वैभव के इस तूफान की बदौलत राजस्थान ने 243 रन बनाए और मैच जीतकर क्वालीफायर-2 का टिकट कटा लिया. अब 29 मई को राजस्थान का सामना शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी से खिताबी भिड़ंत करेगी.

यह भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए ‘यूनिवर्स बॉस’, सोशल मीडिया पर शेयर की स्पेशल पोस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola