VIDEO: ‘भाईयो, बॉडी लैंग्वेज उठानी पड़ेगी...’, स्टंप माइक में कैद हुआ ऋषभ पंत का मोटिवेशनल अंदाज

Updated:
विज्ञापन

ऋषभ पंत और मानव सुथार (फोटो- सोशल मीडिया)

दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने स्टंप माइक पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने स्टंप माइक पर कहा "भाईयो, बॉडी लैंग्वेज उठानी पड़ेगी". जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Rishabh Pant Viral Video: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन ऋषभ पंत एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत की आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई, जिसमें वह भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते और मैदान पर एनर्जी बनाए रखने की बात कहते सुनाई दिए. पंत का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

पंत ने खिलाड़ियों में भरी एनर्जी

मैच के दौरान भारतीय टीम को मोटिवेट करते हुए ऋषभ पंत ने कहा, “भाईयो, बॉडी लैंग्वेज उठानी पड़ेगी भाई. बाहर से कोई नहीं आएगा. दम लगाओ थोड़ा-थोड़ा यार, एनर्जी क्रिएट करो अंदर से.”

पंत की इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गया. फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है. मैदान पर विकेट के पीछे से लगातार खिलाड़ियों से बातचीत करने वाले पंत इस तरह अपनी टीम में जोश भरते नजर आए.

ये भी पढ़ें: भारत में फिर लौटेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच, सितंबर से शुरू होगा होम सीजन; देखें कब-कहां होंगे मैच

‘बाहर से कोई नहीं आएगा...’

पंत के बयान का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा “बाहर से कोई नहीं आएगा” रहा. वह अपने साथियों को यह समझाते नजर आए कि टीम को खुद ही मैदान पर ऊर्जा और सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज दिखानी होगी. उनका यह अंदाज भारतीय टीम के लिए मुश्किल परिस्थितियों में मोटिवेशन बढ़ाने वाला नजर आया. पंत अक्सर विकेट के पीछे से अपने साथियों और गेंदबाजों का उत्साह बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं.

स्टंप माइक में कैद हुआ पूरा अंदाज

ऋषभ पंत की बातें स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गईं. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा. फैंस पंत के इस देशी मोटिवेशनल अंदाज पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो में पंत की आवाज साफ सुनाई देती है, जिसमें वह खिलाड़ियों से “दम लगाओ” और “एनर्जी क्रिएट करो” जैसी बातें कहते नजर आ रहे हैं.

पंत पर भी टिकी नजरें

दूसरे टेस्ट के दौरान पंत की फिटनेस भी चर्चा का विषय रही है. ऐसे में विकेटकीपिंग के दौरान उनका टीम के साथ लगातार बात करना भारतीय टीम के लिए अहम नजर आया. पंत का मैदान पर यह आक्रामक और उत्साह बढ़ाने वाला अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आता है.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: क्रिकेट शुरू होने से पहले मचा बवाल! पिच से लेकर खिलाड़ियों की सुविधा तक उठे सवाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola