वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए ‘यूनिवर्स बॉस’, सोशल मीडिया पर शेयर की स्पेशल पोस्ट
वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल
Chris Gayle Reacts: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचाते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली. वैभव की इस आतिशबाजी को देखकर ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल भी उनके मुरीद हो गए.
Chris Gayle Reacts: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो मुकाम हासिल कर लिया, जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए. महज 29 गेंदों में 97 रन कूटने वाले वैभव ने अपनी पारी में 12 छक्के जड़े. इसी के साथ वैभव ने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड (59 छक्के) तोड़ दिया है. इस सीजन में वैभव के बल्ले से अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं. खुद रिकॉर्ड होल्डर क्रिस गेल इस 15 साल के लड़के की बल्लेबाजी के दीवाने हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर वैभव की जमकर तारीफ की है.
गेल ने वैभव को दिया बड़ा टैग
वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी के तुरंत बाद टी20 क्रिकेट के दिग्गज क्रिस गेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किए. इन तस्वीरों पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘UNIVERSAL BABY BOSS’ लिखा हुआ था. वैभव की बल्लेबाजी से गदगद होकर गेल ने उनकी तारीफ में लिखा, “वैभव कितना असाधारण और अद्भुत खिलाड़ी है. युवा खिलाड़ी, बेहतरीन मनोरंजन. न्यू सिक्स मशीन.” दुनिया के सबसे खतरनाक हिटर माने जाने वाले क्रिस गेल द्वारा किसी भारतीय युवा खिलाड़ी को ‘न्यू सिक्स मशीन’ का खिताब देना यह साबित करता है कि वैभव सूर्यवंशी की पावर-हिटिंग वाकई एक अलग स्तर की थी.
वैभव की 6 खास उपलब्धि
| नंबर | वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड | नया कीर्तिमान |
| 1 | आईपीएल के एक सीजन में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन | 680 रन |
| 2 | एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (गेल का रिकॉर्ड टूटा) | 65 छक्के |
| 3 | आईपीएल इतिहास में 200+ के स्ट्राइक रेट से 600+ रन बनाने वाले | पहले बल्लेबाज |
| 4 | किसी आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा छक्के | 12 छक्के |
| 5 | सबसे कम गेंदों में 10 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड | महज 24 गेंदें |
| 6 | आईपीएल के एक मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के | 8 छक्के |
गेल के तेज शतक के रिकॉर्ड से चूके
मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने महज 29 गेंदों का सामना किया और 334.48 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 97 रन बना डाले. इस पारी के दौरान वे क्रिस गेल का आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए. भले ही वैभव अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन इस आतिशी पारी में जड़े गए 12 छक्कों की बदौलत उन्होंने खुद ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल को अपना सबसे बड़ा प्रशंसक बना लिया.
यह भी पढ़े- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच महामुकाबला कल, जानिए कब और कहां देखें मैच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए