Suryakumar Yadav Pakistan match: “मुझे समझ नहीं आ रहा था पसीना कहां से निकल रहा था…” सूर्यकुमार यादव ने बताया पाकिस्तान मैच का वो पल, जब बढ़ गई थी धड़कन

Updated:
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव और आकाश चोपड़ा (एक्स)

Suryakumar Yadav Pakistan match: सूर्यकुमार यादव ‘Baith & Bol’ शो में अपने करियर के अनकहे किस्से साझा करेंगे. वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच और कप्तानी के दौरान सामने आए मुश्किल पलों का भी जिक्र करेंगे.

विज्ञापन

Suryakumar Yadav Pakistan match: भारत के टी20 के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव यानी SKY अब क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी और करियर के कई अनकहे किस्सों को भी सामने रखने वाले हैं. Lava Presents Baith & Bol, Crex के साथ पेश किए जा रहे इस खास शो का पहला एपिसोड 28 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे प्रीमियर होगा. इस एपिसोड में सूर्यकुमार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के साथ दिल खोलकर बातचीत करते नजर आएंगे. शो के ट्रेलर से साफ है कि यह बातचीत सिर्फ क्रिकेट के आंकड़ों और रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहने वाली. सूर्यकुमार ने अपने करियर के मुश्किल दौर, दबाव, कप्तानी और उन भावनाओं के बारे में बात की है, जिन्हें आमतौर पर कैमरे के सामने कहना आसान नहीं होता.

विज्ञापन

टीम से बाहर होने पर नहीं जताई नाराजगी

सूर्यकुमार ने बताया कि करियर में ऐसे मौके भी आए, जब उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. हालांकि, उन्होंने इस फैसले को लेकर नाराजगी दिखाने के बजाय उसे स्वीकार किया. सूर्या के मुताबिक, अगर टीम मैनेजमेंट को लगा कि आगे के लिए कोई और फैसला बेहतर है, तो उन्होंने उस फैसले का सम्मान किया.

इसे भी पढ़े- Marnus Labuschagne poor form: 22 टेस्ट, 941 रन और एक भी शतक नहीं... लाबुशेन की फॉर्म ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की टेंशन


संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कब बढ़ी धड़कन?

पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले का जिक्र करते हुए सूर्यकुमार ने बताया कि मैच के शुरुआती हिस्से में उन्हें ज्यादा दबाव महसूस नहीं हुआ. लेकिन 13वें ओवर में हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद माहौल अचानक बदल गया. उस वक्त का दबाव इतना ज्यादा था कि वो कहते हैं कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि शरीर के किस हिस्से से पसीना निकल रहा था.

कप्तानी में सबसे मुश्किल था संजू का फैसला

कप्तानी के दौरान लिए गए सबसे मुश्किल फैसले के बारे में सूर्या ने संजू सैमसन का नाम लिया. उन्होंने बताया कि किसी खिलाड़ी को भारतीय टीम में चुनना और फिर उसे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दे पाना कितना भावनात्मक और कठिन होता है. कप्तान के लिए यह सिर्फ एक क्रिकेटिंग फैसला नहीं, बल्कि इंसानी तौर पर भी चुनौती होती है.


सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

बुमराह जैसा गेंदबाज कप्तान का काम आसान करता है

जसप्रीत बुमराह को लेकर सूर्या ने कहा कि उनके जैसे गेंदबाज का टीम में होना कप्तान के लिए बहुत बड़ा भरोसा है. उनके 24 ओवरों को सूर्या ने इतना अहम बताया कि मानो 20 ओवर का मैच घटकर 16 ओवर का रह जाता है. बुमराह के आत्मविश्वास का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में भी बुमराह उन्हें भरोसा देते थे, “मैं आपका काम कर दूंगा.”

इसे भी पढ़े- Rishabh Pant blocked Priya Talks: ऋषभ पंत ने क्यों किया क्रिएटर प्रिया टॉक्स को ब्लॉक? जानें पूरा मामला

अहमदाबाद और 2023 की यादें

सूर्यकुमार ने 2023 के फाइनल की कड़वी यादों और अहमदाबाद में पसरे सन्नाटे का भी जिक्र किया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ‘अहमदाबाद कर्स’ जैसी बातों के दबाव को टीम ने चुनौती की तरह लिया और कुछ खास करने का जज्बा बनाया. आखिर में आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार से पूछा कि वह चाहते हैं कि दुनिया उन्हें किस रूप में याद रखे-दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज के तौर पर, खेल का अंदाज बदलने वाले एंटरटेनर के रूप में, वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक कैच लेने वाले फील्डर के तौर पर या फिर ICC वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने वाले भारतीय कप्तानों में से एक के रूप में. अब इस सवाल का सूर्यकुमार क्या जवाब देते हैं, यह 28 अगस्त को सामने आएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola