FIH Hockey Olympic Qualifiers 2024: जर्मनी और जापान सेमीफाइनल में, अब टीम इंडिया की बारी

Updated:
विज्ञापन
FIH Hockey Olympic Qualifiers 2024: जर्मनी और जापान सेमीफाइनल में, अब टीम इंडिया की बारी

रांची में चल रहे महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में पूल एक की दो टीमें जर्मनी और जापान ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. अब भारतीय टीम की बारी है. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों में से तीन टीमें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी.

विज्ञापन

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पूल ए की दो टीमों ने मंगलवार को महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. पूल ए से जर्मनी और जापान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में जर्मनी ने एकतरफा मुकाबले में चेक गणराज्य को 10-0 से हराया. जबकि दूसरे मैच में जापान ने चिली क��� 2-0 से हराकर अपनी जगह पक्की कर ली. अब पूल बी के दो मैचों के बाद दो और सेमीफाइनिस्ट का पता चलेगा. भारत को अपने मुकाबले में इटली को बड़े अंतर से हराना होगा. वहीं न्यूजीलैंड की मजबूत टीम अमेरिका का सामने करने के लिए तैयार है.

जर्मनी ने दागे 10 गोल
undefined

जर्मनी ने चेक रिपब्लिक को 10-0 से हराया

पहले मुकाबले की बात करें तो सोंजा जिमेरमान की हैट्रिक के दम पर जर्मनी ने चेक गणराज्य को बड़े अंतर से हराया. जमर्नी ने जहां 10 गोल दागे वहीं, चेक गणराज्य को अंत तक संघर्ष करते रहना पड़ा. जिमेरमान ने 42वें मिनट में फील्ड गोल करने के बाद 46वें और 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागे. जेट्टे फ्लेशट्ज (22वां और 44वां मिनट) और चार्लोट स्टापेनहोर्स्ट (19वां और 43वां मिनट) ने दो-दो गोल किए. इनके अलावा नाइक लोरेंज (39वां), पाओलिन हेंज (54वां) और सेलिन ओरूज (55वां) ने जर्मनी के लिए गोल दागे.

Also Read: FIH Olympic Qualifiers 2024: सेमीफाइनल पक्का करने उतरेगी भारतीय महिला टीम जर्मनी के आगे टिक नहीं पाई चेक रिपब्लिक की टीम
undefined

वैश्विक रैंकिंग में 25वें नंबर की टीम चेक रिपब्लिक दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के आगे टिक ही नहीं पाई. चेक गणराज्य को मैच में एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला. वहीं, जर्मनी ने 13 पेनल्टी कॉर्नर बनाए. जर्मन गोलकीपर नताली कुबालस्की पूरे 60 मिनट तक आराम से मैदान पर टहलती रहीं, क्योंकि बाकी खिलाड़ियों ने गेंद को चेक के डी एरिया के आसपास ही रखा. इस जीत के बाद जर्मन टीम पूल ए में सात अंक लेकर शीर्ष पर है. सेमीफाइनल में उसका सामना पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा.

जापान ने चिली को रौंदा
undefined

दूसरे मुकाबले में जापान ने पहले दो क्वार्टर में एक-एक गोल करके चिली पर अंत तक 2-0 की बढ़त बनाए रखी. मैच खत्म होने के बाद जापान की टीम भी शान से सेमीफाइनल में पहुंच गई. जापान की तरफ से पहला गोल काना उराता ने पहले मिनट में ही कर दिया. उन्होंने यह मैदानी गोल खेल के 23वें सेकंड में किया. इसके बाद मियु हासेगावा ने 23वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम की बढ़त को दोगुनी कर दी. गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल में जापान का सामना पूल बी से शीर्ष पर रहने वाली टीम से होगा.

Also Read: FIH Olympic Qualifiers 2024: इटली के खिलाफ भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, सुमराय टेटे का गुरु मंत्र
undefined

अब निगाहें भारत और इटली के मुकाबले पर

भारतीय टीम अपने पूल का आखिरी मुकाबला मंगलवार को शाम साढ़े सात बजे से इटली के खिलाफ खेलेगी. इस मैच के परिणाम के आधार पर तय होगा कि पूल बी से कौन-कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका से होगा जो अपने दो मुकाबले पहले ही जीत चुकी है. न्यूजीलैंड को भारत से दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था. दोनों ही मैच के परिणाम भारत और न्यूजीलैंड के लिए अहम होंगे.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola