Wrestlers Protest LIVE: पहलवानों को मिलना चाहिए इंसाफ, जंतर मंतर में बोले राकेश टिकैत

Updated:
विज्ञापन

Wrestlers Protest Live Updates: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों के प्रदर्शन का आज 15वां दिन है. पहलवानों के समर्थन में आज खाप नेता जंतर मंतर पहुंचेंगे. खाप नेताओं ने घोषणा की है कि हजारों किसान एकजुटता दिखाने के लिए प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने जाएंगे. शाम 7 बजे खाप नेता पहलवानों के साथ कैंडल मार्च भी निकालेंगे. दिल्ली पुलिस ने इसे देखते हुए जंतर मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है. बता दें कि बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत शीर्ष भारतीय पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं.

विज्ञापन

Wrestlers Protest LIVE: पहलवानों को मिलना चाहिए इंसाफ- राकेश टिकैत

पहलवानों के समर्थन में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, ‘पहलवानों को इंसाफ मिलना चाहिए. खिलाड़ियों ने देश को सम्मान दिलाया है.’ उन्होंने कहा कि, इस मुद्दे पर खाप पहलवानों के साथ हैं. आंदोलन के रोडमैप को लेकर बैठक जारी है. इस मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना क्यों नहीं की जा रही, क्या इस मसले पर राहुल गांधी की आलोचना होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि भूत उतारना पड़ेगा. इसके लिए कभी मिर्ची का इस्तेमाल करना पड़ता है तो कभी कुछ और करना पड़ता है. टिकैत ने सवाल किया कि क्या दिल्ली पुलिस ने पहले भी इसी तरह की धाराओं के तहत किसी को गिरफ्तार नहीं किया है? अगर नहीं किया है तो उसे (बृजभूषण) गिरफ्तार न करे और अगर किया है तो आगे कार्रवाई करे.

Wrestlers Protest LIVE: पंजाब हरियाणा से बड़ी संख्या में जंतर मंतर पहुंचे किसान

जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना जारी है. खिलाड़ियों के समर्थन में पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंचे हैं.

Wrestlers Protest LIVE: विनेश फोगाट ने किया ट्विट

Wrestlers Protest LIVE: नरेश टिकैत भी पहुंचे जंतर-मंतर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर रेसलर्स का धरना-प्रदर्शन जारी है. आज किसान संगठन और खाप पंचायतें यहां पहुंच रही हैं. इस बीच राकेश टिकैत के बाद BKU टिकैत के अध्यक्ष नरेश टिकैत भी जंतर-मंतर में स्थित पहलवानों के धरनास्थल पर पहुंचे.

Wrestlers Protest LIVE: पहलवालों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे राकेश टिकैत

संयुक्त किसान मोर्च के नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ पहलवानों के धरना स्थल पर पहुंच गए हैं. उनके साथ दर्शन पाल, हनान मोल्लाह जैसे नेता भी पहुंचे. एसकेएम ने पहलवानों को समर्थन देने की घोषणा की. एसकेएम नेताओं ने मोदी सरकार और बृजभूषण का पुतला जलाने की भी घोषणा की. नेता बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Wrestlers Protest LIVE: दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिस की तैनाती

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. माना जा रहा है कि बॉर्डर के जरिए बड़ी संख्या में किसान जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola