ePaper

Asia Cup 2022: एशिया कप में अफगानिस्तान ने की शानदार शुरुआत, श्रीलंका को आठ विकेट से रौंदा

Updated at : 28 Aug 2022 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2022: एशिया कप में अफगानिस्तान ने की शानदार शुरुआत, श्रीलंका को आठ विकेट से रौंदा

अफगानिस्तान ने एशिया कप के पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी. अफगानिस्तान ने जीत के मिले 106 रन के लक्ष्य को 10.1 ओवर में हासिल कर लिया. टीम के लिए रहमानउल्लाह गुरबाज ने 40 और हजरतउल्लाह जजई ने नाबाद 37 रन बनाये.

विज्ञापन
undefined

एशिया कप 2022 के पहले मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम सिर्फ 105 रन ही बना सकी थी. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 11वें ओवर में ही सिर्फ दो विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर लिया.

undefined

अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम को महज 105 रनों के स्कोर पर ऑलआउट किया. इसके बाद ओपनर हजरतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज ने भी कमाल की बल्लेबाजी की. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.1 ओवर में 83 रनों की साझेदारी की.

Also Read: Asia Cup 2022: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, पाक के खिलाफ मैच से पहले कोविड निगेटिव हुए राहुल द्रविड़
undefined

रहमनुल्लाह गुरबाज ने सिर्फ 18 गेंदों में 40 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े. वहीं हजरतुल्लाह जजई 28 गेंदों में 37 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया. इसके अलावा इब्राहिम जादरान ने 13 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाए.

undefined

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर पथुम निसांका 03 और कुसल मेंडिस 02 रन पर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए चरिथ असालंका खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गये.

undefined

सिर्फ 5 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद दनुष्का गुनाथिलका और भानुका राजपक्षे ने 44 रनों की साझेदारी की. दोनों आसानी से रन बना रहे थे. इस बीच गुनाथिलका 17 रनों पर स्विच हिट पर छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए. इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. इस दौरान वनिंदु हसारंगा 02 और कप्तान दसुन शनाका शून्य पर आउट हो गए.

undefined

एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका की टीम 100 रनों के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन चमिका करुणारत्ने ने 38 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलकर स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया. उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया. वहीं महेश दीक्षाना 00 और मथीषा पथीराणा 05 रन पर आउट हुए.

undefined

अफगानिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए फजलहक फारूकी ने अपने पहले स्पेल में दो ओवर में एक मेडन के साथ दो विकेट चटकाये. इसके बाद दूसरे स्पेल में भी उन्हें एक विकेट मिला. इस तरह उन्होंने कुल तीन विकेट झटके. वहीं कप्तान मोहम्मद नबी ने भी अपने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola