शुभमन गिल ने हवा में उड़कर पलटा मैच का रुख, वीडियो वायरल 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

गिल पीछे की तरफ भागकर कैच लेते हुए

Shubman Gill: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कमाल कर दिया. उन्होंने न सिर्फ बल्लेबाजी में अर्धशतक जड़ा, बल्कि फील्डिंग में  एक बढ़िया कैच लपका.

विज्ञापन

Shubman Gill: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 89 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस हार के साथ ही चेन्नई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. जबकि गुजरात ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. गुजरात की इस बड़ी जीत में साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 84 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 64 रनों की शानदार पारी खेली. गिल ने न सिर्फ बल्ले से बल्कि अपनी बेहतरीन फील्डिंग से भी फैंस का दिल जीता, जिसमें उन्होंने एक शानदार रन आउट किया और एक गजब का कैच लपका.

विज्ञापन

गिल का हैरतअंगेज कैच

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शिवम दुबे का एक शानदार कैच पकड़ा. उस समय दुबे बेहद खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे थे और मात्र 16 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौके लगा चुके थे. लेकिन 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर जब दुबे ने राशिद खान पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, तो गेंद बल्ले पर ठीक से आ नहीं पाई. कवर्स पर खड़े शुभमन गिल ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए एक बेहतरीन डाइव लगाई और लाजवाब कैच लपक लिया. इस बड़े विकेट को लेने के बाद गिल काफी जोश में और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए नजर आए.

गिल का शानदार थ्रो

शानदार कैच पकड़ने के अलावा शुभमन गिल ने मैच में एक कमाल का रन आउट भी किया. उन्होंने कार्तिक शर्मा को डायरेक्ट हिट मारकर आउट किया. दरअसल, कार्तिक ने गिल के सामने से ही रन चुराने की कोशिश की थी, लेकिन गुजरात के कप्तान ने फुर्ती दिखाते हुए सटीक थ्रो से उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. वहीं, गुजरात टाइटंस के 229 रनों के बड़े स्कोर के जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की पूरी टीम सिर्फ 140 रनों पर ही सिमट गई.”

गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने रखी जीत की नींव

गुजरात टाइटंस की इस बड़ी जीत के असली हीरो कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन रहे. इन दोनों ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की जबरदस्त पार्टनरशिप की. जहां गिल ने 37 गेंदों में 64 रन बनाए, वहीं साई सुदर्शन ने लगातार अपना पांचवां अर्धशतक लगाते हुए 84 रनों की तूफानी पारी खेली. इन दोनों के अलावा विकेटकीपर जॉस बटलर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 57 रन ठोक दिए. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा और राशिद खान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola