PM Modi Meets Olympic Athletes: मनु ने पिस्टल, श्रीजेश ने पीएम मोदी को दी जर्सी; ऐसी रही मुलाकात
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Aug 2024 4:28 PM
Manu Bhaker
Paris Olympics 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की.
Paris Olympics 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की. पीएम ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और उनका उत्साह बढ़ाया.
Paris Olympics 2024: खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को दिया गिफ्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओलंपिक खिलाड़ियों ने कई गिफ्ट भी दिये. निशानेबाज मनु भाकर ने पीएम मोदी को अपनी पिस्टल सौंपी. तो हॉकी खिलाड़ी और गोलकीपर श्रीजेश ने पीएम को अपनी जर्सी भेंट की. हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पीएम मोदी को पूरी टीम की ओर से हॉकी स्टिक तोहफे में दी.

नीरज चोपड़ा और विनेश फोगाट का हो रहा इंतजार
जैविलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा और विनेश फोगाट अभी पेरिस ओलंपिक के बाद भारत नहीं लौटे हैं. दोनों ही स्टार खिलाड़ियों का देश में इंतजार किया जा रहा है. टोक्यो के गोल्ड मेडलिस्ट और पेरिस ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा फिलहाल जर्मनी में हैं, जहां उनकी सर्जरी होनी है.

Also Read: Independence Day 2024: कैसे 2047 तक बनेगा विकसित भारत, जानें पीएम मोदी को जनता ने क्या दिया सुझाव
भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को कहा कि देश इस खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए तैयारी कर रहा है.मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान वहां उपस्थित ओलंपिक विजेताओं का उल्लेख किया. मोदी ने कहा, साथियों, हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हों, वह हिंदुस्तान की धरती पर हों. उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं.
मोर्ने मोर्कल टीम इंडिया के नये कोच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










