Plane Crash: बीच से टूट गया प्लेन, इधर-उधर पड़े थे शव, हादसे का शिकार हुआ अजरबैजान एयरलाइंस का विमान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Dec 2024 9:17 PM
Plane Crash | Azerbaijan Airlines Plane Crash
Plane Crash: अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान कजाकिस्तान में हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि पक्षी की टक्कर के बाद विमान क्रैश हो गया. हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. विमान हादसे की जांच की जा रही है.
Plane Crash: कजाकिस्तान के अक्तौ एयरपोर्ट पर बुधवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है. दर्दनाक दुर्घटना में अजरबैजान एयरलाइंस के विमान के परखच्चे उड़ गए. विमान कई टुकड़ों में होकर बिखर गया. बताया जा रहा है कि पक्षियों के टकराने से यह हादसा हुआ है, जिसमें 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है. मिली जानकारी के मुताबिक विमान में 67 लोग सवार थे जिसमें चालक दल के पांच सदस्य भी शामिल थे. घटना को लेकर रूस की सरकारी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती के मुताबिक कम से कम 29 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विमान के दोनों पायलट के दुर्घटना में मारे जाने की खबर है.
विमान ने अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के शहर ग्रोंजी के लिए उड़ान भरी थी. अजरबैजान एयरलाइंस ने बताया है कि विमान में सवार 37 यात्री अजरबैजान के नागरिक थे. इसके अलावा 16 रूसी नागरिक थे. वहीं कजाखस्तान के छह और किर्गिस्तान के तीन नागरिक भी विमान में यात्रा कर रहे थे. वहीं विमान हादसे को लेकर कुछ फुटेज सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. फुटेज में विमान को तेजी से जमीन पर गिरते और उसमें आग लगते देखा जा सकता है.
पक्षी से टकराने के बाद हुआ हादसा
अजरबैजान एयरलाइंस की विमान बाकू से चेचन्या जा रही थी. बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में विमान से एक पक्षी की टक्कर हो गई थी. इसके बाद विमान बेकाबू होता गया, और इतना बड़ा हादसा हो गया. सोशल मीडिया पर जो वीडियो और फुटेज सामने आ रहे हैं उसमें साफ दिख रहा है कि जमीन से टकराने के बाद किस तरह विमान टुकड़ों में बंट गया. विमान आसमान से गिरकर सीधा रनवे से टकरा जाता है. इसके बाद पूरे विमान में आग लग गई.
घटना की हो रही है जांच
अजरबैजान की सरकारी समाचार एजेंसी अजरटैक ने कहा कि विमान हादसे की जांच की जा रही है. जांच के लिए अजरबैजान के आपात विभाग के मंत्री, देश के उप महाभियोजक और अजरबैजान एयरलाइंस के उपाध्यक्ष सहित एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को हादसे वाली जगह पर भेजा गया है. वहीं अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव सेंट पीटर्सबर्ग की यात्रा पर थे. राष्ट्रपति की प्रेस सेवा का दावा है कि वह दुर्घटना के बाद वापस अजरबैजान लौट आये हैं. राष्ट्रपति अलीयेव ने घटना को लेकर गहरा दुख जाहिर किया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










