ePaper

PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन शुरू, इन चार शहरों में हो रहे मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल

Updated at : 31 Aug 2025 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
UP Yoddhas vs Telugu Titans in PKL 2025

तेलुगु टाइटन्स बनाम यूपी योद्धा, PKL 2025, फोटो- एक्स

PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन शुरु हो चुका है. इस सीजन के सभी मुकाबले खिर्फ चार शहरों में खेले जाएंगे. अभी तक इस सीजन के चार मैच हो चुके हैं. जानिए इस सीजन के सभी मैच की डिटेल और शेड्यूल.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से विशाखापट्टनम में शुरू हो चुका है. इस सीजन के सभी मुकाबले चार शहरों विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली में खेले जाएंगे. PKL 2025 में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है. इस सीजन का पहला मैच तेलुगु टाइटन्स और तमिल थलाइवा के बीच हुआ जिसे तमिल थलाइवा ने जीत कर अपने नाम किया. इस सीजन में फैंस को अर्जुन देशवाल, पवन सहरावत, विजय मलिक, मोहम्मदरेजा शादलूई और नवीन कुमार जैसे सितारों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

PKL 12 की धमाकेदार शुरुआत

29 अगस्त 2025 को PKL 2025 का आगाज हो चुका है. पहले दिन दो मुकाबले खेले गए जिसमें पहला और सीजन 12 का ओपनिग मैच तेलुगु टाइटन्स और तमिल थलाइवा के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया. इस मैच में तमिल थलाइवा ने 38 प्वाइंट बनाए वहीं तेलुगु टाइटन्स 35 प्वाइंट ही ले सकी और इस मैच को थलाइवांस ने अपने नाम कर लिया. इसके बाद 29 को दूसरा मुकाबला देखने को मिला बेंगलुरु बुल्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने 32-32 प्वाइंट बनाए. जिसके बाद इस सीजन से लागू हुए टाई ब्रेकर नियम के तहत गेम खेला गया. जिसमें पुनेरी पलटन ने बाजी मारकर मैच को अपने नाम कर लिया. 

30 अगस्त को पहला मैच तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धास के बीच हुआ. इस मैच में यूपी ने अपने खाते में डालकर जीत के साथ इस सीजन का आगाज किया. मुकाबले में यूपी योद्धास ने 40 प्वांइट बनाए वहीं तेलुगु टाइटंस को 35 प्वाइंट ही मिले. इसके बाद दूसरा मुकाबला यूं मुंबा और गुजरात जायंट्स के बीच हुआ. सीजन का ये चौथा मैच था लेकन एक बार फिर से यह मैच बराबर प्वाइंट पर खत्म हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने 29-29 प्वाइंट बनाए. एक बार फिर PKL के 12वें सीजन के दूसरे ही दिन टाई ब्रेकर गेम के सहारे विजेता मिला. टाई ब्रेकर गेम को जीतकर यू मुंबा ने मैच अपने नाम कर लिया. 

जयपुर और चेन्नई में भी जोरदार टक्कर

12 सितंबर से लीग का दूसरा फेज जयपुर में खेला जाएगा. इस फेज के मैच एसएमएस स्टेडियम में खेले जाएंगे. यहां दो बार की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स का सामना बेंगलुरु बुल्स से होगा, जबकि तमिल थलाइवाज बंगाल वॉरियर्स से भिड़ेंगे. जयपुर का PKL इतिहास में खास स्थान है, क्योंकि सीजन 10 में यहां 1000वां मैच खेला गया था. तीसरा फेज 29 सितंबर से चेन्नई के एसडीएटी मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम में होगा, जहां यूपी योद्धा की टीम गुजरात जायंट्स से और दबंग दिल्ली के.सी. हरियाणा स्टीलर्स से टकराएंगी. इस मुकाबले में नवीन कुमार अपनी पुरानी टीम हरियाणा के खिलाफ खेलेंगे.

लीग का आखिरी फेज दिल्ली में

13 अक्टूबर से प्रो कबड्डी लीग का आखिरी फेज शुरु होगा. इस फेज को दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. यहां पटना पाइरेट्स की टीम हरियाणा स्टीलर्स से और यू मुम्बा की टीम यूपी योद्धा से भिड़ेंगी. इस बार लीग फेज का अंत ट्रिपल हेडर मुकाबलों के साथ होगा, जो फैंस को लगातार रोमांचक कबड्डी एक्शन देगा. 

प्रो कबड्डी का शेड्यूल

तारीखमैचशहर
29 अगस्त, शुक्रवारतेलुगु टाइटन्स बनाम तमिल थलाइवासवाइजैग
29 अगस्त, शुक्रवारबेंगलुरु बुल्स बनाम पुनेरी पलटनवाइजैग
30 अगस्त, शनिवारतेलुगु टाइटन्स बनाम यूपी योद्धावाइजैग
30 अगस्त, शनिवारयू मुम्बा बनाम गुजरात जायंट्सवाइजैग
31 अगस्त, रविवारतमिल थलाइवास बनाम यू मुम्बावाइजैग
31 अगस्त, रविवारबंगाल वॉरियर्स बनाम हरियाणा स्टीलर्सवाइजैग
1 सितंबर, सोमवारपटना पाइरेट्स बनाम यूपी योद्धाजवाइजैग
1 सितंबर, सोमवारपुनेरी पलटन बनाम गुजरात जायंट्सवाइजैग
2 सितंबर, मंगलवारदबंग दिल्ली के.सी. बनाम बेंगलुरु बुल्सवाइजैग
2 सितंबर, मंगलवारजयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पटना पाइरेट्सवाइजैग
3 सितंबर, बुधवारपुनेरी पलटन बनाम बंगाल वॉरियर्सवाइजैग
3 सितंबर, बुधवारहरियाणा स्टीलर्स बनाम यू मुम्बावाइजैग
4 सितंबर, गुरुवारजयपुर पिंक पैंथर्स बनाम तेलुगु टाइटन्सवाइजैग
4 सितंबर, गुरुवारपुनेरी पलटन बनाम दबंग दिल्ली के.सी.वाइजैग
5 सितंबर, शुक्रवारयू मुम्बा बनाम बेंगलुरु बुल्सवाइजैग
5 सितंबर, शुक्रवारहरियाणा स्टीलर्स बनाम यूपी योद्धाजवाइजैग
6 सितंबर, शनिवारपटना पाइरेट्स बनाम बेंगलुरु बुल्सवाइजैग
6 सितंबर, शनिवारतमिल थलाइवास बनाम गुजरात जायंट्सवाइजैग
7 सितंबर, रविवारबंगाल वॉरियर्स बनाम तेलुगु टाइटन्स वाइजैगवाइजैग
7 सितंबर, रविवारदबंग दिल्ली के.सी. बनाम जयपुर पिंक पैंथर्सवाइजैग
8 सितंबर, सोमवारहरियाणा स्टीलर्स बनाम बेंगलुरु बुल्सवाइजैग
8 सितंबर, सोमवारपुनेरी पलटन बनाम पटना पाइरेट्सवाइजैग
9 सितंबर, मंगलवारदबंग दिल्ली के.सी. बनाम बंगाल वॉरियर्सवाइजैग
9 सितंबर, मंगलवारगुजरात जायंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्सवाइजैग
10 सितंबर, बुधवारयू मुम्बा बनाम तेलुगु टाइटन्सवाइजैग
10 सितंबर, बुधवारयूपी योद्धा बनाम पुनेरी पलटनवाइजैग
11 सितंबर, गुरुवारयू मुम्बा बनाम पटना पाइरेट्सवाइजैग
11 सितंबर, गुरुवारदबंग दिल्ली के.सी. बनाम गुजरात जायंट्सवाइजैग
12 सितंबर, शुक्रवारजयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बेंगलुरु बुल्सजयपुर
12 सितंबर, शुक्रवारतमिल थलाइवास बनाम बंगाल वॉरियर्सजयपुर
13 सितंबर, शनिवारयूपी योद्धा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्सजयपुर
13 सितंबर, शनिवारपुनेरी पलटन बनाम तेलुगु टाइटन्सजयपुर
15 सितंबर, सोमवारगुजरात जायंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्सजयपुर
15 सितंबर, सोमवारबेंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटन्सजयपुर
16 सितंबर, मंगलवारयूपी योद्धाज बनाम बंगाल वॉरियर्सजयपुर
16 सितंबर, मंगलवारतमिल थलाइवास बनाम बेंगलुरु बुल्सजयपुर
17 सितंबर, बुधवारतेलुगु टाइटन्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.जयपुर
17 सितंबर, बुधवारहरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्सजयपुर
18 सितंबर, गुरुवारजयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बंगाल वॉरियर्सजयपुर
18 सितंबर, गुरुवारयू मुम्बा बनाम पुनेरी पलटनजयपुर
19 सितंबर, शुक्रवारपुनेरी पलटन बनाम हरियाणा स्टीलर्सजयपुर
19 सितंबर, शुक्रवारतमिल थलाइवास बनाम तेलुगु टाइटन्सजयपुर
20 सितंबर, शनिवारपटना पाइरेट्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.जयपुर
20 सितंबर, शनिवारहरियाणा स्टीलर्स बनाम तमिल थलाइवासजयपुर
22 सितंबर, सोमवारगुजरात जायंट्स बनाम बेंगलुरु बुल्सजयपुर
22 सितंबर, सोमवारतमिल थलाइवास बनाम यूपी योद्धाजजयपुर
23 सितंबर, मंगलवारगुजरात जायंट्स बनाम तेलुगु टाइटन्सजयपुर
23 सितंबर, मंगलवारजयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यू मुम्बाजयपुर
25 सितंबर, गुरुवारबेंगलुरु बुल्स बनाम यूपी योद्धाजयपुर
25 सितंबर, गुरुवारदबंग दिल्ली के.सी. बनाम यू मुम्बाजयपुर
27 सितंबर, शनिवारपटना पाइरेट्स बनाम बंगाल वॉरियर्सजयपुर
27 सितंबर, शनिवारजयपुर पिंक पैंथर्स बनाम तमिल थलाइवासजयपुर
29 सितंबर, सोमवारयूपी योद्धाज बनाम गुजरात जायंट्सचेन्नई
29 सितंबर, सोमवारदबंग दिल्ली के.सी. बनाम हरियाणा स्टीलर्सचेन्नई
30 सितंबर, मंगलवारतेलुगु टाइटन्स बनाम पटना पाइरेट्सचेन्नई
30 सितंबर, मंगलवारबंगाल वॉरियर्स बनाम पुनेरी पलटनचेन्नई
1 अक्टूबर, बुधवारहरियाणा स्टीलर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्सचेन्नई
1 अक्टूबर, बुधवारयू मुम्बा बनाम तमिल थलाइवासचेन्नई
2 अक्टूबर, गुरुवारपुनेरी पलटन बनाम बेंगलुरु बुल्सचेन्नई
2 अक्टूबर, गुरुवारगुजरात जायंट्स बनाम यू मुम्बाचेन्नई
3 अक्टूबर, शुक्रवारदबंग दिल्ली के.सी. बनाम यूपी योद्धाचेन्नई
3 अक्टूबर, शुक्रवारतमिल थलाइवास बनाम हरियाणा स्टीलर्सचेन्नई
4 अक्टूबर, शनिवारपुनेरी पलटन बनाम जयपुर पिंक पैंथर्सचेन्नई
4 अक्टूबर, शनिवारगुजरात जायंट्स बनाम बंगाल वॉरियर्सचेन्नई
5 अक्टूबर, रविवारयूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटन्सचेन्नई
5 अक्टूबर, रविवारबेंगलुरु बुल्स बनाम तमिल थलाइवासचेन्नई
6 अक्टूबर, सोमवारजयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.चेन्नई
6 अक्टूबर, सोमवारयूपी योद्धा बनाम पटना पाइरेट्सचेन्नई
7 अक्टूबर, मंगलवारपटना पाइरेट्स बनाम तमिल थलाइवासचेन्नई
7 अक्टूबर, मंगलवारहरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.चेन्नई
8 अक्टूबर, बुधवारतेलुगु टाइटन्स बनाम हरियाणा स्टीलर्सचेन्नई
8 अक्टूबर, बुधवारपुनेरी पलटन बनाम यू मुम्बा चेन्नईचेन्नई
9 अक्टूबर, गुरुवारबंगाल वॉरियर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.चेन्नई
9 अक्टूबर, गुरुवारगुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धाजचेन्नई
10 अक्टूबर, शुक्रवारगुजरात जायंट्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.चेन्नई
10 अक्टूबर, शुक्रवारबंगाल वॉरियर्स बनाम यू मुम्बाचेन्नई
11 अक्टूबर, शनिवारबेंगलुरु बुल्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्सचेन्नई
11 अक्टूबर, शनिवारतमिल थलाइवास बनाम पुनेरी पलटनचेन्नई
12 अक्टूबर, रविवारदबंग दिल्ली के.सी. बनाम पुनेरी पलटनचेन्नई
12 अक्टूबर, रविवारबंगाल वॉरियर्स बनाम बेंगलुरु बुल्सचेन्नई
13 अक्टूबर, सोमवारपटना पाइरेट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्सदिल्ली
13 अक्टूबर, सोमवारयू मुम्बा बनाम यूपी योद्धाजदिल्ली
14 अक्टूबर, मंगलवारपटना पाइरेट्स बनाम गुजरात जायंट्सदिल्ली
14 अक्टूबर, मंगलवारयूपी योद्धा बनाम तमिल थलाइवासदिल्ली
15 अक्टूबर, बुधवारतेलुगु टाइटन्स बनाम बंगाल वॉरियर्सदिल्ली
15 अक्टूबर, बुधवारजयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पुनेरी पलटनदिल्ली
15 अक्टूबर, बुधवारगुजरात जायंट्स बनाम तमिल थलाइवासदिल्ली
16 अक्टूबर, गुरुवारबेंगलुरु बुल्स बनाम पटना पाइरेट्सदिल्ली
16 अक्टूबर, गुरुवारतेलुगु टाइटन्स बनाम यू मुम्बादिल्ली
16 अक्टूबर, गुरुवारयूपी योद्धाज बनाम हरियाणा स्टीलर्सदिल्ली
17 अक्टूबर, शुक्रवारबंगाल वॉरियर्स बनाम पटना पाइरेट्सदिल्ली
17 अक्टूबर, शुक्रवारतमिल थलाइवास बनाम दबंग दिल्ली के.सी.दिल्ली
17 अक्टूबर, शुक्रवारजयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यूपी योद्धाजदिल्ली
18 अक्टूबर, शनिवारबेंगलुरु बुल्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.दिल्ली
18 अक्टूबर, शनिवारतेलुगु टाइटन्स बनाम पुनेरी पलटनदिल्ली
18 अक्टूबर, शनिवारबंगाल वॉरियर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्सदिल्ली
19 अक्टूबर, रविवारतेलुगु टाइटन्स बनाम गुजरात जायंट्सदिल्ली
19 अक्टूबर, रविवारयू मुम्बा बनाम हरियाणा स्टीलर्सदिल्ली
19 अक्टूबर, रविवारपटना पाइरेट्स बनाम पुनेरी पलटनदिल्ली
21 अक्टूबर, मंगलवारबंगाल वॉरियर्स बनाम तमिल थलाइवासदिल्ली
21 अक्टूबर, मंगलवारयू मुम्बा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्सदिल्ली
21 अक्टूबर, मंगलवारहरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्सदिल्ली
22 अक्टूबर, बुधवारहरियाणा स्टीलर्स बनाम तेलुगु टाइटन्सदिल्ली
22 अक्टूबर, बुधवारबेंगलुरु बुल्स बनाम बंगाल वॉरियर्सदिल्ली
22 अक्टूबर, बुधवारदबंग दिल्ली के.सी. बनाम पटना पाइरेट्सदिल्ली
23 अक्टूबर, गुरुवारबेंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात जायंट्सदिल्ली
23 अक्टूबर, गुरुवारयूपी योद्धा बनाम यू मुम्बादिल्ली
23 अक्टूबर, गुरुवारपटना पाइरेट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्सदिल्ली

ये भी पढ़ें-

Asia Cup 2025 से पहले रिंकू सिंह का बल्ला गरजा, UP T20 लीग में नाबाद 78 रन ठोककर दिलाई जीत

World Badminton Championship: भारत का सफर खत्म, सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में हारे, कांस्य पदक से संतोष

DPL 2025: नितीश राणा की धमाकेदार पारी, वेस्ट दिल्ली को मिला फाइनल का टिकट

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola