ePaper

Paris Olympics 2024: भारत की झोली में एक और ओलंपिक मेडल, रेसलर अमन सहरावत ने जीता ब्रॉन्ज

Updated at : 10 Aug 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 | PTI

Paris Olympics 2024:अमन सेहरावत ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत को पहला पदक दिलाते हुए शुक्रवार को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में पुएर्तो रिको के डारियन तोइ क्रूज को अंकों के आधार पर 13-5 से हरा दिया है.

विज्ञापन

Paris Olympics 2024, Aman Sehrawat Won Bronze Medal: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई. भारत को ओलंपिक में छठा मेडल मिला है. भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया है. अमन ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13-5 से हरा दिया है. बता दें, अमन सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से 0 . 10 से हार गए थे .

ब्रांज मेडल पर किया कब्जा
अमन कांस्य पदक के मुकाबले में शुरू ही से दबाव बनाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा मौके नहीं दिये. उन्होंने भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में छठा पदक हासिल किया है . इससे पहले निशानेबाजी में मनु भाकर (10 मीटर एयर पिस्टल), मनु भारत और सरबजोत सिंह (10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम), स्वप्निल कुसाले (50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस) और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते जबकि स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक हासिल किया .

Also Read: ‘बाबा साहब के संविधान में ST-SC के आरक्षण में क्रीमी लेयर के लिए कोई प्रावधान नहीं’, कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला

रूसी इलाके में घुसे 1000 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक, छिड़ी है भयंकर जंग, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola