Manu Bhaker: इस आलीशान होटल में मनु भाकर ने बुक किया रूम, जानें क्या है कारण

Manu Bhaker
Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए दो-दो मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पेरिस से लौटने के बाद मनु जहां जा रही हैं, वहां उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है.
Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में दो-दो कांस्य मेडल जीतने वाली मनु भाकर इस समय चेन्नई में अपना समय गुजार रही हैं. मनु ने वहां के एक आलीशान होटल में खुद के लिए कमरा बुक कराया है. होटल लीला पैलेस पहुंचने पर मनु का स्वागत भव्य तरीके से किया गया. मनु भाकर का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
मनु भाकर के सम्मान में होटल के कमरे को अनोखे तरीके से किया गया तैयार
ओलंपिक मेडल विजेता खिलाड़ी के स्वागत और सम्मान में लीला पैलेस में खास तैयारी की गई थी. मनु जिस कमरे में ठहरने वाली थीं, उसे खास अंदाज में तैयार किया गया था. कमरे के सभी सामान पर मनु भाकर के नाम लिखे गए थे. कमरे को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था.
ओलंपिक खिलाड़ियों से मिले थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक से छह पदक लेकर लौटे भारतीय दल से अपने आवास पर मुलाकात की थी. उस दौरान इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर ने उन्हें अपनी वह पिस्टल दिखाई जिससे उन्होंने दो कांस्य पदक जीते.
एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी मनु भाकर
मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद किसी एक ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं. उन्होंने पेरिस में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




