Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड से 2-0 की हार के बाद PCB का एक्शन, कोच समेत 7 खिलाड़ियों की छुट्टी
सरफराज अहमद, उमर गुल और रिजवान (एक्स)
Pakistan Cricket Team: लॉर्ड्स में हार के बाद पीसीबी का बड़ा फैसला! रिजवान, इमाम समेत 7 खिलाड़ी टेस्ट टीम से रिलीज़. कोचिंग स्टाफ में भी फेरबदल.
Pakistan Cricket Team: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के हाथों 194 रन से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. लगातार दो टेस्ट हारकर सीरीज गंवाने वाली पाकिस्तानी टीम में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फेरबदल किया है. तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले बोर्ड ने एक साथ 7 खिलाड़ियों को टेस्ट स्क्वाड से रिलीज कर दिया है. इतना ही नहीं, रेड-बॉल कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया गया है.
रिजवान, इमाम और सलमान अली आगा टीम से बाहर
PCB के फैसले से सबसे ज्यादा चर्चा मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक और सलमान अली आगा के बाहर होने की है. इन तीनों के अलावा अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद आवैस जफर और खुर्रम शहजाद को भी टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है.
7 नए खिलाड़ियों की एंट्री, युवा चेहरों पर दांव
इन सात खिलाड़ियों की जगह PCB ने सात नए नाम टीम में शामिल किए हैं. इनमें पांच ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है. सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जबकि अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह को भी मौका दिया गया है. साद बेग 2025-26 कायद-ए-आजम ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे.
सरफराज अहमद और उमर गुल की भी छुट्टी
PCB का एक्शन सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा. रेड-बॉल हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया गया है. अब इंग्लैंड दौरे के बाकी हिस्से में व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और एश्ले नोफके कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारी संभालेंगे.
इसे भी पढ़े- Glenn Phillips Catch: छक्के के लिए गई गेंद को Glenn Phillips ने बना दिया कैच, Video Viral
तीसरे टेस्ट में नई टीम के साथ उतरेगा पाकिस्तान
लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 389 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 194 रन पर ऑलआउट हो गई. इससे पहले हेडिंग्ले में भी पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हार मिली थी. अब तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. PCB के इस बड़े फेरबदल के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नए चेहरे पाकिस्तान को क्लीन स्वीप से बचा पाएंगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए