ePaper

PAK vs AFG Highlights: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से हराकर भारत को भी किया बाहर, देखें तस्वीरें

Updated at : 08 Sep 2022 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
PAK vs AFG Highlights: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से हराकर भारत को भी किया बाहर, देखें तस्वीरें

पाकिस्तान ने बुधवार को एशिया कप में अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. इसके साथ ही भारत की सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया. अफगानिस्तान भी फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया.

विज्ञापन
undefined

एशिया कप (Asia Cup 2022) के सुपर 4 में बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में एक विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का किया. पाकिस्तान की इस रोमांचक जीत से अफगानिस्तान के साथ टीम इंडिया भी फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी. अब 11 सितंबर को खेले जाने वाले फाइनल में पाकिस्तान के सामने श्रीलंका की चुनौती होगी.

undefined

आखिरी ओवर में पाकिस्‍तान को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, जिसे गेंदबाज नसीम शाह ने बेहतरीन बल्‍लेबाजी कर हासिल किया. 20वां ओवर करने आये फरीदी अहमद ने अपने ओवर के पहली दोनों गेंद फुलटॉस डाली जिसपर नसीम ने दो छक्‍के जड़कर पाकिस्तान को जीत दिलाई.

Also Read: Asia Cup 2022: अफगानिस्तान के खिलाफ कमियां दूर करने उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
undefined

नसीम शाह ने दो छक्कों की मदद से चार गेंद में नाबाद 14 रन बनाये. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शादाब ने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लेने के बाद 26 गेंद में 36 रन की अहम पारी खेली. उन्होंने इफ्तिखार अहमद (30 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन की अहम साझेदारी की.

undefined

कम स्कोर वाले इस बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद अफगानिस्तान को छह विकेट पर 129 रन पर रोक दिया. अफगानिस्तान ने भी इस लक्ष्य के बचाव के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया और पाकिस्तान को नाको चने चबवा दिये.

undefined

आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रन जबकि अफगानिस्तान को एक विकेट की जरूरत थी. 10वें क्रम पर बल्लेबाजी करने आये नसीम शाह ने फजलहक फारुरी (31 रन पर तीन विकेट) की शुरुआती दो गेंदों पर छक्का लगाकर टीम को एक विकेट की यादगार जीत दिला दी.

undefined

अफगानिस्तान के लिए फारूकी और फरीद अहमद ने तीन-तीन जबकि राशिद खान ने दो विकेट लिये. मुजीब उर रहमान ने चार ओवर में सिर्फ 12 रन दिये. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन का योगदान दिया. उन्होंने 37 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया.

undefined

हारिस रउफ पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 26 रन पर दो विकेट लिये. नसीम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज और शादाब ने एक-एक विकेट लिये.

undefined

लक्ष्य का पीछा करते हुए फारूकी ने शुरुआती ओवर में ही बाबर आजम को खाता खोले बगैर पगबाधा आउट कर अफगानिस्तान को शानदार शुरुआत दिलायी. शानदार लय में चल रहे मोहम्मद रिजवान (20) तीसरे ओवर में इसी गेंदबाज के खिलाफ छक्का और चौका जड़ा.

undefined

फखर जमां (पांच रन) चौथे ओवर की पहली गेंद नजीबुल्लाह के शानदार थ्रो पर रन आउट हो गये. राशिद अहमद और मोहम्मद नबी ने पावरप्ले के बाद किफायती गेंदबाजी की जिसका फायदा रिजवान की विकेट के साथ मिला. राशिद ने शानदार लय में चल रहे रिजवान को अपनी गुगली में फंसा कर पगबाधा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola