एशियाई चैम्पियनशिप में साक्षी को रजत

नयी दिल्ली : स्टार पहलवान साक्षी मलिक को महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में जापान की रिसाकी कवाई के खिलाफ शिकस्त के साथ एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा. ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय सर्किट में वापसी कर रही साक्षी लय में नहीं दिखी और उन्हें रियो ओलंपिक के 63 […]
नयी दिल्ली : स्टार पहलवान साक्षी मलिक को महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में जापान की रिसाकी कवाई के खिलाफ शिकस्त के साथ एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा. ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय सर्किट में वापसी कर रही साक्षी लय में नहीं दिखी और उन्हें रियो ओलंपिक के 63 किग्रा वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता रिसाकी के खिलाफ दो मिनट और 44 सेकेंड में ही 10-0 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
पिछले साल रियो में कांस्य पदक के साथ ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचने वाली साक्षी जापान की अपनी मजबूत प्रतिद्वंद्वी का कोई चुनौती नहीं दे पाई. वजन वर्ग बढ़ाने के बाद 58 किग्रा की जगह पहली बार 60 किग्रा वर्ग में हिस्सा ले रही साक्षी को फाइनल तक के सफर के दौरान बामुश्किल पसीना बहाना पडा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










