नाटकीय इस्तीफे के बाद आज फीफा हेडक्वार्टर पहुंचे सेप ब्लाटर

ज्यूरिख : फीफा अध्यक्ष पद से चौंकाने वाले अंदाज में कल इस्तीफा देने के बाद आज सेप ब्लाटर अपने कार्यालय पहुंचे, तो इस्तीफे का ड्रामा एक बार फिर चर्चा में आ गया. जिस वक्त सेप ब्लाटर अपने कार्यालय पहुंचे मीडियाकर्मियों का हुजूम वहां मौजूद था. लेकिन फीफा के प्रवक्ता ने मीडिया कर्मियों से कहा कि […]
ज्यूरिख : फीफा अध्यक्ष पद से चौंकाने वाले अंदाज में कल इस्तीफा देने के बाद आज सेप ब्लाटर अपने कार्यालय पहुंचे, तो इस्तीफे का ड्रामा एक बार फिर चर्चा में आ गया. जिस वक्त सेप ब्लाटर अपने कार्यालय पहुंचे मीडियाकर्मियों का हुजूम वहां मौजूद था.
लेकिन फीफा के प्रवक्ता ने मीडिया कर्मियों से कहा कि यहां कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं हो रहा है. वे आज भी फीफा अध्यक्ष हैं और तब तक रहेंगे, जब तक कि उनका उत्तराधिकारी नहीं चुना जाता.
गौरतलब है कि कल सेप ब्लाटर ने फीफा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि उन्होंने 29 तारीख शुक्रवार को चुनाव के बाद अपना पद पुन: ग्रहण किया था. हालांकि उनपर इस बात का दबाव था कि वे चुनाव में भाग न लें, क्योंकि 15 करोड़ की रिश्वतखोरी के आरोप में फीफा के सात अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










