अलावेस को हराकर सेविला ला लीगा के शीर्ष पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मैड्रिड : जोआन जोर्डन के फ्री किक पर दागे गोल की बदौलत अलावेस को 1-0 से हराकर सेविला ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर पहुंच गया. सेविला की टीम अब तक लीग में अजेय है और उसने शीर्ष पर एटलेटिको मैड्रिड पर एक अंक की बढ़त बना रखी है जिसे शनिवार को रीयाल सोसीदाद […]
विज्ञापन
मैड्रिड : जोआन जोर्डन के फ्री किक पर दागे गोल की बदौलत अलावेस को 1-0 से हराकर सेविला ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर पहुंच गया.
विज्ञापन
सेविला की टीम अब तक लीग में अजेय है और उसने शीर्ष पर एटलेटिको मैड्रिड पर एक अंक की बढ़त बना रखी है जिसे शनिवार को रीयाल सोसीदाद के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी.
सेविला को अगले रविवार को रीयाल मैड्रिड की मेजबानी करनी है. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है. सेविला की टीम चार मैचों में तीन जीत और एक ड्रॉ से 10 अंक जुटाकर शीर्ष पर है. एटलेटिको मैड्रिड के चार मैचों में तीन जीत और एक हार से नौ अंक है और वह दूसरे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन