सौरभ ने वियतनाम ओपन का खिताब जीता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2019 4:25 PM
हो ची मिन्ह सिटी : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने रविवार को यहां वियतनाम ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में चीन के सुन फेई शियांग को हराकर खिताब अपने नाम किया. दूसरे वरीय सौरभ ने 75 हजार डालर पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट के एक घंटे 12 मिनट तक चले […]
हो ची मिन्ह सिटी : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने रविवार को यहां वियतनाम ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में चीन के सुन फेई शियांग को हराकर खिताब अपने नाम किया.
दूसरे वरीय सौरभ ने 75 हजार डालर पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट के एक घंटे 12 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले को 21-12 17-21 21-14 से अपने नाम किया. मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ इस साल हैदराबाद ओपन और स्लोवेनियाई अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब भी जीत चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










