सिरिल और सौरभ वियतनाम ओपन के अगले दौर में, शुभंकर बाहर

Updated:
विज्ञापन
सिरिल और सौरभ वियतनाम ओपन के अगले दौर में, शुभंकर बाहर

हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) : भारत के सिरिल वर्मा ने गुरुवार को यहां तीन गेम तक चले पुरुष एकल के चुनौतीपूर्ण मुकाबले में मलेशिया के शीर्ष वरीय डेरेन लियू को हराकर उलटफेर किया और वियतनाम ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया. विश्व रैंकिंग में 97वें स्थान पर काबिज सिरिल ने दुनिया […]

विज्ञापन

हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) : भारत के सिरिल वर्मा ने गुरुवार को यहां तीन गेम तक चले पुरुष एकल के चुनौतीपूर्ण मुकाबले में मलेशिया के शीर्ष वरीय डेरेन लियू को हराकर उलटफेर किया और वियतनाम ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया.

विश्व रैंकिंग में 97वें स्थान पर काबिज सिरिल ने दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी लियू को 52 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में 17-21 21-19 21-12 से शिकस्त दी. बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये अब सिरिल का सामना चीनी क्वालीफायर लेई लान जि से होगा.

पुरुष एकल के तीसरे दौर में एक और भारतीय ने जगह सुनिश्चित की है. दूसरे वरीय सौरभ वर्मा ने जापान के कोडाई नारोका को 54 मिनट में 22-20 22-20 से शिकस्त दी. सौरभ का सामना जापान के यु इगाराशी से होगा.

हालांकि तीसरे वरीय शुभंकर डे का सफर मलेशिया के गैर वरीय जिया वेई टान से सीधे गेम में 11-21 17-21 से हारकर खत्म हो गया. अरुण जार्ज और संयम शुक्ला के चीनी ताइपे की शीर्ष वरीय जोड़ी से हारने के बाद पुरुष युगल स्पर्धा में भारतीय अभियान समाप्त हो गया. उन्हें लू चिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी से 13-21 11-21 से हार मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola