भारतीय महिला फुटबॉल टीम को स्पेन में मिली विशेष ट्रॉफी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नयी दिल्ली : भारतीय महिला फुटबॉल टीम के वेलेंसिया में कोटिफ कप में प्रदर्शन से प्रभावित टूर्नामेंट के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को तीसरे स्थान की विशेष ट्रॉफी प्रदान की. भारतीय टीम ने कोटिफ कप में चार मैच खेले जिनमें से दो में उसने जीत दर्ज की. उसने मौरितानिया को 3-1 से और बोलिविया को 7-0 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय महिला फुटबॉल टीम के वेलेंसिया में कोटिफ कप में प्रदर्शन से प्रभावित टूर्नामेंट के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को तीसरे स्थान की विशेष ट्रॉफी प्रदान की.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने कोटिफ कप में चार मैच खेले जिनमें से दो में उसने जीत दर्ज की. उसने मौरितानिया को 3-1 से और बोलिविया को 7-0 से हराया, लेकिन वह विल्लाररियल और स्पेन अंडर -19 टीम से 0-2 के समान अंतर से हार गयी थी. टूर्नामेंट में यह टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

भारतीय टीम को फेयरप्ले पुरस्कार भी मिला. भारत की मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा, इस बार हमारा प्रदर्शन काफी बेहतर रहा और आयोजकों ने इस पर संज्ञान लिया.

यहां तक विल्लाररियल और स्पेन के खिलाफ जिन दो मैचों में हमें हार मिली वे भी काफी करीबी रहे तथा उन्होंने वास्तव में पिछले एक साल में हमारी प्रगति की सराहना की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola