इंडोनेशिया ओपन : संघर्षपूर्ण जीत से सिंधू क्वार्टर फाइनल में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जकार्ता : भारत की चोटी की शटलर पी वी सिंधू ने डेनमार्क की मिया बिलिचफेल्ट के खिलाफ तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके गुरुवार को यहां इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने दूसरे दौर में एक घंटे दो मिनट […]

विज्ञापन

जकार्ता : भारत की चोटी की शटलर पी वी सिंधू ने डेनमार्क की मिया बिलिचफेल्ट के खिलाफ तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके गुरुवार को यहां इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने दूसरे दौर में एक घंटे दो मिनट तक चले मैच में बिलिचफेल्ट को 21-14, 17-21, 21-11 से हराया.

विज्ञापन

सिंधू की विश्व में 13वें नंबर की बिलिचफेल्ट के खिलाफ यह इस साल तीसरी जीत है. इससे उन्होंने डेनमार्क की इस खिलाड़ी को इंडियन ओपन और सिंगापुर ओपन में हराया था. सिंधू का अगला मुकाबला मलेशिया की सोनिया चेह और जापान की नाओमी ओकुहारा के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

सिंधू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बिलिचफेल्ट ने 6-3 से बढ़त बना ली. इसके बाद भारतीय ने वापसी की और स्कोर बराबर किया. सिंधू ने लगातार बेहतर खेल दिखाकर पहला गेम अपने नाम किया. दूसरे गेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन बिलिचफेल्ट ने दमदार वापसी की.

उन्होंने पहले 9-5 और फिर 10-7 से बढ़त हासिल की. सिंधू ने इसके बाद लगातार तीन अंक बनाकर स्कोर 10-10 से बराबर कर दिया. डेनमार्क की खिलाड़ी ने सिंधू की गलतियों का फायदा उठाकर वापसी की और दूसरा गेम अपने नाम किया. निर्णायक गेम में हालांकि बिलिचफेल्ट की सिंधू के आगे एक नहीं चली और भारतीय ने यह गेम आसानी से जीतकर मैच अपने नाम किया.

इस बीच सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को दूसरे दौर में इंडोनेशिया के शीर्ष वरीय मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो से 15-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola