मेस्सी के दो गोल से अर्जेंटीना ने निकारागुआ को 5-1 से दी मात

लांस एंजिल्स : लियोनेल मेस्सी के पहले हाफ में किये गये दो गोल की मदद से अर्जेंटीना ने शुक्रवार को सान जुआन में निकारागुआ पर 5-1 से आसान जीत दर्ज करके कोपा अमेरिका की अपनी तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किया. अर्जेंटीना शुरू में दबदबा नहीं बना पाया लेकिन मेस्सी ने 37वें मिनट में पहला […]
लांस एंजिल्स : लियोनेल मेस्सी के पहले हाफ में किये गये दो गोल की मदद से अर्जेंटीना ने शुक्रवार को सान जुआन में निकारागुआ पर 5-1 से आसान जीत दर्ज करके कोपा अमेरिका की अपनी तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किया.
अर्जेंटीना शुरू में दबदबा नहीं बना पाया लेकिन मेस्सी ने 37वें मिनट में पहला गोल दागा और इसके 96 सेकेंड के बाद वह दूसरा गोल करने में सफल रहे. इंटर मिलान की तरफ से खेलने वाले फारवर्ड लॉटारो मार्टिनेज ने भी दो गोल किये. वह मध्यांतर के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे थे। उन्होंने 63 और 73वें मिनट में गोल दागे.
राबर्टो पेरेयरा ने 81वें मिनट में पांचवां गोल किया. कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना अपना पहला मैच 16 जून को कोलंबिया से खेलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




