महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर शृंखला जीती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2019 9:06 PM
कुआलालम्पुर : भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को एक गोल से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 4-0 से जीत दर्ज कर ली. नवजोत कौर ने 35वें मिनट में भारत के लिये एकमात्र गोल दागा. भारत ने विरोधी सर्कल में लगातार हमले बोले लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सकी. भारतीय टीम के कोच […]
कुआलालम्पुर : भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को एक गोल से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 4-0 से जीत दर्ज कर ली. नवजोत कौर ने 35वें मिनट में भारत के लिये एकमात्र गोल दागा.
भारत ने विरोधी सर्कल में लगातार हमले बोले लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सकी. भारतीय टीम के कोच शोर्ड मारिन ने कहा , हमें मौकों को गोल में बदलना होगा.मुझे खुशी है कि हमने उनके गोल पर हमले बोले और पेनल्टी कार्नर भी बनाये, लेकिन गोल करना भी जरूरी है. भारत ने इस दौरे पर 3-0, 5-0 और 1-0 से जीत दर्ज करने के अलावा 4-4 से ड्रॉ खेला. भारतीय टीम शुक्रवार को लौटेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










