मेस्सी के दो गोल से बार्सिलोना चैम्पियंस लीग क्वार्टरफाइनल में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बार्सिलोना : लियोनल मेस्सी ने दो गोल की मदद से बार्सिलोना फुटबॉल क्लब लियोन को 5-1 से हराकर चैम्पियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया. मेस्‍सी ने दो करने के अलावा दो करने में मदद भी की. फ्रांस में पिछले महीने दोनों टीमों के बीच खेला गया पहले चरण का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था […]

विज्ञापन

बार्सिलोना : लियोनल मेस्सी ने दो गोल की मदद से बार्सिलोना फुटबॉल क्लब लियोन को 5-1 से हराकर चैम्पियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया. मेस्‍सी ने दो करने के अलावा दो करने में मदद भी की.

विज्ञापन

फ्रांस में पिछले महीने दोनों टीमों के बीच खेला गया पहले चरण का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था जिससे लियोन के पास मौका था, लेकिन बार्सिलोना ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मेस्सी ने 17वें मिनट में पेनल्टी से और 78वें मिनट में दो गोल किये. इससे चैम्पियंस लीग में उनके 108 गोल हो गये हैं और वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पीछे हैं जिनके 124 गोल हैं.

बार्सिलोना के लिये तीन अन्य गोल फिलिप कौतिन्हो (31), गेरार्ड पिके (81) और ओस्माने डेम्बेले (86) ने दागे. लियोन के लिये एकमात्र गोल लुकास टोसार्ट ने 58वें मिनट में किया. वह अंतिम आठ में एकमात्र स्पेनिश क्लब होगा. उसके साथ यूवेंटस, मैनचेस्टर यूनाईटेड, मैनचेस्टर सिटी, लिवरपूल, टोटेनहम होट्सपुर, पोर्टो और अजाक्स ने अंतिम आठ में जगह बनायी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola