हार से बौखलाये भारतीय कबड्डी कोच, बोले – कप्तान का अति आत्मविश्वास ले डूबा

Updated:
विज्ञापन

जकार्ता : भारतीय कबड्डी कोच राम मेहर सिंह ने एशियाई खेलों से टीम के स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर होने को आज यहां ‘बहुत बड़ी हार’ करार देते हुए कप्तान अजय ठाकुर के अति आत्मविश्वास के लिये आलोचना की. सात बार के चैंपियन भारत को सेमीफाइनल में आज यहां ईरान के हाथों 18-27 से […]

विज्ञापन

जकार्ता : भारतीय कबड्डी कोच राम मेहर सिंह ने एशियाई खेलों से टीम के स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर होने को आज यहां ‘बहुत बड़ी हार’ करार देते हुए कप्तान अजय ठाकुर के अति आत्मविश्वास के लिये आलोचना की.

विज्ञापन

सात बार के चैंपियन भारत को सेमीफाइनल में आज यहां ईरान के हाथों 18-27 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय कोच ने मैच के बाद कहा, हम कप्तान के अति आत्मविश्वास के कारण मैच हारे. चोट और सुपरटैकल ने भी अपनी भूमिका निभायी. कप्तान ठाकुर मैच के दौरान चोटिल हो गये जिससे भारत के लिये चुनौती और कड़ी हो गयी.

इसे भी पढ़ें…

एशियाड कबड्डी में भारत का दबदबा खत्‍म, 28 साल में पहली बार स्वर्ण की दौड़ से बाहर

भारत की हार सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गयी. राम मेहर सिंह ने कहा, यह बहुत बड़ी हार है और हमें इसे स्वीकार करना होगा. हमें यह स्वीकार करना होगा कि ईरान हमसे बेहतर खेला. मैनेजर रामबीर खोखर ने कहा, मैच हमारे नियंत्रण में था और हम जीत सकते थे. हमने खिलाड़ियों से कहा कि वे बहुत अधिक उत्साहित नहीं हों.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola