पीवी सिंधु एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में, जापान की अकाने यामागुची को सीधे सेट्स में हराया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जकार्ता/पालेमबांग : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में 21-18, 21-19 से हरा दिया. इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स 2018 के दूसरे दिन भारत की इस कूल बैडमिंटन खिलाड़ी ने […]

विज्ञापन

जकार्ता/पालेमबांग : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में 21-18, 21-19 से हरा दिया.

विज्ञापन

इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स 2018 के दूसरे दिन भारत की इस कूल बैडमिंटन खिलाड़ी ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. दूसरे गेम में मिड-ब्रेक में पिछड़ने के बाद सिंधु ने वापसी की और अपनी प्रतिद्वंद्वी को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.

इसे भी पढ़ें : स्मार्टफोन की मदद से पूनिया ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

पहले सेट में बढ़त बनाने वाली सिंधु दूसरे सेट में एक समय जापान की यामागुची से 11-10 से पिछड़ गयी थी, लेकिन उन्होंने बाद में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी यामागुची को कई गलतियां करने के लिए मजबूर किया और अंतत: जीत भारत की झोली में डाल दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola